लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

एक पेड़ भविष्य के नाम अभियान की ग्राम भकराड़ा में हुई शुरुआत

खंडवा, 14 अगस्त। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम भकराड़ा में शुक्रवार को “एक पेड़ भविष्य के नाम” अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत ग्राम भकराड़ा हाई स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकगण ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान की शुरुआत NSUI जिलाध्यक्ष चंदन राजपूत के नेतृत्व में हुई। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच राजसिंह कलाम, जनपद सदस्य ब्रजेन्द्र सिंह पवार, गोलू सोलंकी, राजेंद्र पवार, उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कैलाश कुमार खांडे सहित अन्य साथी और जावर थाने के आरक्षक भी शामिल हुए। पुलिसकर्मियों ने भी पौधारोपण कर अभियान को समर्थन दिया।

NSUI जिलाध्यक्ष चंदन राजपूत ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनका संरक्षण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण तैयार करना है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: मांधाता पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर दबिश, 3 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट….
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा मुख्यमंत्री मोहनयादव के हरसूद दौरे की तैयारियां तेज कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश..
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का एक्शन, 52 लीटर मदिरा और 450 किलो महुआ लहान जब्त…
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा: यात्रियों की सूचना थाने को नहीं देने पर होटल संचालक पर केस…
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा : किशन गुप्ता की हत्या के आरोपियों का तोड़ा अतिक्रमण!
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा: सड़क पर चल रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत…
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार…
September 30, 2026
खंडवा
खंडवा : किशन गुप्ता की मौत मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार !
September 30, 2026
खंडवा
खंडवा में लगातार शराब का विरोध कर रही समाजसेवी ममता मोरे पर हमला..
September 30, 2026
खंडवा
खंडवा: बोरगांव बुजुर्ग से पावागढ़ के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का दल, 14 साल से ला रहे अखंड ज्योत…
September 30, 2026