खंडवा : श्रावण के दूसरे सोमवार पर पार्थेश्वर शिवलिंग पूजन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा मनोकामनेश्वर मंदिर
मध्यप्रदेश के खंडवा में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर किशोर नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में पार्थेश्वर शिवलिंग पूजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।
श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में मंदिर के पुजारी पंडित मनोज उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पार्थेश्वर शिवलिंगों की पूजा-अर्चना कराई।
किशोर नगर रहवासी संघ के अध्यक्ष पंडित प्रेमनारायण तिवारी ने बताया कि प्रत्येक रविवार मंदिर के सेवाभावी सदस्यों द्वारा असंख्य पार्थेश्वर शिवलिंगों का निर्माण किया जाता है।
इस पुण्य कार्य में राम उपाध्याय, विनीत मालवीय, राघव लाड़, यश सावनेर, वैष्णवी उपाध्याय, अनिमा उपाध्याय, गोपी मालाकर सहित समस्त मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहता है।
श्रावण मास के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


