लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

भाजपा सरकार के किसान हितैषी फैसले पर खंडवा मंडी में किसानों का स्वागत, मिठाई बांटी

खंडवा। भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए आज खंडवा कृषि उपज मंडी में किसान मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मिठाई खिलाकर नई योजना की जानकारी दी गई तथा उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि राज्य कैबिनेट के फैसले के अनुसार अब ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि अधिग्रहण पर किसानों को बाजार दर का 4 गुना मुआवजा मिलेगा। इसे किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम बताया गया।

वक्ताओं ने कहा कि यह निर्णय न केवल किसानों के साथ न्याय करेगा, बल्कि उनके सम्मान को भी बढ़ाएगा। साथ ही सिंचाई, सड़क, पुल, रेलवे एवं अन्य विकास कार्यों को भी गति मिलेगी, जिससे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस दौरान भरत पटेल, रितेश गुप्ता, बालकृष्ण करोड़ी, लोकेंद्र सिंह गौर सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : हांडीकुंड रेस्क्यू:अकाकू की सूचना,प्रशासन की तत्परता व SDERF का साहस.चारों लड़के सुरक्षित
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ग्राम सहजला में पुल के ऊपर से गया पानी, ग्रामीण फसे
July 31, 2026
खंडवा
रातभर बाढ़ पीड़ितों के बीच डटे रहे विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, लोगों को सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाया
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरुपूर्णिमा मेले में बिछड़े 100+ लोग परिवार से मिले, बाल कल्याण समिति बनी सहारा
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: 1 किलोमीटर लंबी उफनती नदी में फंसे 3 युवक, 6 घंटे बाद सुरक्षित निकाले गए
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा में गाड़ी का तिरपाल काटकर माल चोरी होने का आरोप, थाने पहुंचा मामला
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: पिता का साया पहले ही छूटा, अब आंधी ने छीन ली रोजी-रोटी
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: नहालदा में बारिश का कहर, उफान पर नदी-नाले, जनजीवन प्रभावित!
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा : अजंटी में पानी के बीच में फंसे तीन बैंक कर्मचारियों को मोघट, sderf, ndrf टीम नें बचाया…
July 31, 2026
खंडवा
नालियां और चैंबर नहीं हुए साफ, ब्लॉक नंबर-3 मल्टी के घर बने तालाब!
July 31, 2026