“मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत आज अधिकारीगण करेंगे सुंदरदेव का दौरा*
खंडवा 6 अगस्त 2026, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश अनुसार प्रदेश में नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026″ 7 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि इस अभियान के तहत अधिकारियों का पहला दौरा शुक्रवार को खालवा विकासखंड के ग्राम सुंदरदेव का होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को सुंदरदेव एवं आसपास की पंचायतों में सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई के तहत लंबित आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस क्षेत्र की ग्राम पंचायतो में लोक सेवा गारंटी से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। प्रभारी कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के अंतर्गत अब हर शुक्रवार को अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र का दौरा एवं निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद करेंगे।
प्रभारी कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने बताया कि 7 अगस्त को इस अभियान के तहत अधिकारी सुंदरदेव में प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक गांव में ही रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और गांव में योजनाओं की क्रियान्वयन की स्थिति देखेंगे। इस दौरान अधिकारीगण ग्रामीणों से “बच्चों में दागना प्रथा तथा कुपोषण” विषय पर संवाद कर उन्हें जानकारी भी देंगे।
*प्रभारी कलेक्टर डॉ. गौडा ने सुंदरदेव में तैयारियो का जायजा लिया*
प्रभारी कलेक्टर डॉ गौडा ने बुधवार को ग्राम सुंदरदेव का दौरा कर वहां इस अभियान के तहत की जा रही तैयारियो का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


