गांधवा पहुंचेंगे अधिकारी, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनेंगे समस्याएं
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत अधिकारियों का दल 14 अगस्त को पंधाना विकासखंड के ग्राम गांधवा का दौरा करेगा। इस दौरान अधिकारी ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और लंबित आवेदनों के निराकरण की कार्रवाई करेंगे।
प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने संबंधित अधिकारियों को गांधवा और आसपास की ग्राम पंचायतों में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी से जुड़े लंबित मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ “प्याज उत्पादन” विषय पर संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसमें किसानों को प्याज उत्पादन से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी जाएगी।
प्रभारी कलेक्टर ने बताया कि अभियान के तहत हर शुक्रवार अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद करेंगे। आगामी 21 अगस्त को पुनासा विकासखंड के ग्राम अटूटखास और 27 अगस्त को खंडवा विकासखंड के ग्राम कालमुखी में भी अधिकारी पहुंचकर शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की जानकारी देंगे।
Read Next









