लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

Nissan Magnite Facelift के लिए शुरू हुई बुकिंग, देखिए कब होगी भारतीय बाजार में लॉन्‍

जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से भारतीय बाजार में बजट सेगमेंट एसयूवी के तौर पर Magnite को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस एसयूवी के Facelift वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्‍च से पहले इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। किस तरह से और कितनी कीमत में बुकिंग (Nissan Magnite Facelift Bookings) करवाई जा सकती है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Magnite के Facelift वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कितने रुपये में इसकी बुकिंग करवाई जा सकती है। लॉन्‍च के समय संभावित कीमत क्‍या हो सकती है। किस तरह के फीचर्स के साथ इसे लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

शुरू हुई बुकिंग

निसान की ओर से मैग्‍नाइट एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। डीलरशिप पर ऑफलाइन और वेबसाइट पर ऑनलाइन इसके लिए बुकिंग करवाई जा सकती है। एडवांस बुकिंग के लिए 11 हजार रुपये देने होंगे।

रिपोर्ट्स से मिली जानकारी

कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा एसयूवी Nissan Magnite के फेसलिफ्ट वर्जन में ज्‍यादातर कॉस्‍मैटिक बदलाव ही किए जाएंगे। इसके इंजन में किसी तरह के बदलाव की उम्‍मीद कम है।

क्‍या होंगे बदलाव

जानकारी के मुताबिक इसके इंजन में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना कम है। इसके फ्रंट बंपर, हेडलाइट्स और टेल लाइट्स के साथ ही ग्रिल में बदलाव किया जाएगा और रियर में भी बंपर और अलॉय व्‍हील्‍स में भी बदलाव करने के बाद इसे नयापन देने की कोशिश की जा सकती है। इंटीरियर में भी बदलाव किए जा सकते हैं।

फीचर्स और सेफ्टी होगी बेहतर

कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर लॉन्‍च से पहले कुछ टीजर जारी किए गए हैं। जिनमें इसके फीचर्स की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि फेसलिफ्ट वर्जन को पहले से ज्‍यादा सुरक्षित बनाया जाएगा। इसके फेसलिफ्ट वर्जन में 20 से ज्‍यादा फर्स्‍ट इन सेगमेंट फीचर्स के साथ ही 55 से ज्‍यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स को दिया जाएगा।

किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में Nissan की ओर से Magnite को एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Tata Punch, Renault Kiger, Citroen Basalt, Toyoyta Taisor, Maruti Fronx, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी के साथ होता है।

कब होगी लॉन्‍च

कंपनी की ओर से इसके फेसलिफ्ट वर्जन को चार अक्‍टूबर को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा। मौजूदा समय में इसकी एक्‍स शोरूम कीमत छह लाख रुपये से शुरू होती है लेकिन फेसलिफ्ट वर्जन की कीमत में 40 से 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। चार अक्‍टूबर को लॉन्‍च के बाद पांच अक्‍टूबर से इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

देश
नेतन्याहू की सख्ती के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान, ख्वाजा आसिफ ने हटाए विवादित पोस्ट
April 10, 2026
देश
पाकिस्तान में तीन नेताओं को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग, जानिए कौन है तीसरा नाम
April 10, 2026
देश
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को मिला नया कार्यकाल, राष्ट्रपति ने किया मनोनयन
April 10, 2026
देश
पाकिस्तान में होने वाली वार्ता से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, पूर्व व्हाइट हाउस अधिकारी की चेतावनी
April 10, 2026
देश
इजरायल की सख्त चेतावनी के बाद बदले सुर, पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का यू-टर्न
April 10, 2026
देश
होर्मुज विवाद के बीच नई बहस: ‘भारत भी अंडमान में टोल लगाए’—दिग्गज निवेशक की सलाह
April 9, 2026
देश
पश्चिमी यूपी में सियासी हलचल तेज: अखिलेश की चाल के जवाब में मैदान में उतरेंगे योगी और जयंत
April 9, 2026
देश
होर्मुज में एक्टिव हुआ पश्चिमी देशों का प्लान-बी, फ्रांस की अगुवाई में 15 देश संभालेंगे समुद्री ट्रैफिक
April 9, 2026
देश
कोहली का नाम सुनते ही भड़के Babar Azam, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार को लगाई फटकार
April 9, 2026
देश
750 रुपये मैच फीस पर मचा बवाल: BCB चीफ Tamim Iqbal ने तुरंत बढ़ाई खिलाड़ियों की सैलरी
April 9, 2026