रायपुर से रीवा के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू, कल से होगी पहली उड़ान

रायपुर और रीवा के बीच अब सीधे हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। एलायंस एयर 17 मार्च से रायपुर-रीवा उड़ान शुरू कर रही है। इस सेवा के शुरू होने के साथ ही छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए मध्यप्रदेश के तीसरे शहर रीवा तक की हवाई यात्रा आसान हो जाएगी।
फ्लाइट का शेड्यूल और किराया
नई फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन — मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। शुरुआती किराया रायपुर से रीवा के लिए 3,614 रुपए और रीवा से रायपुर के लिए 4,293 रुपए निर्धारित किया गया है। सीटों की उपलब्धता के अनुसार किराया बदल सकता है।
उड़ानों का मार्ग
एलायंस एयर के अनुसार, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट पहले रीवा में रुकेगी और फिर रायपुर के लिए रवाना होगी। इसी तरह, रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पहले रीवा से गुजरेगी और वहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
भविष्य की योजना
यात्रियों की संख्या और डिमांड के आधार पर इस मार्ग पर उड़ानों की संख्या बढ़ाने की संभावना है। इससे रायपुर और रीवा के बीच यात्रा करना और भी सुविधाजनक और तेज़ हो जाएगा।
Read Next
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश