लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में फिर मिला क्षत-विक्षत शव! 24 घंटे में दूसरा मामला, इलाके में सनसनी

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक बार फिर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पदमनगर थाना क्षेत्र स्थित अनाज मंडी परिसर से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव अत्यंत क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शव को किसी जानवर ने नुकसान पहुंचाया हो। सूचना मिलते ही पदमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसके परिजनों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृतक की पहचान और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

गौरतलब है कि पदमनगर थाना क्षेत्र में यह लगातार दूसरा मामला है। एक दिन पहले भी अनाज मंडी के समीप एक अन्य अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था, जो क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर 80 हजार श्रद्धालु, घाटों पर तंत्र-मंत्र की क्रियाएं
October 10, 2026
खंडवा
ताई का जीवन बचाने वाले इन डॉक्टर की आप भी करेंगे तारीफ़.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के घंटाघर पर अचानक बिजली का तार टूट कर रोड पर गिरा बाल बाल बचे लोग..पुलिस की टीम मौके पर..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा : शिवाजी चौंक से इमलीपुरा,बड़ाबम होते हुए,तीन पुलिया तक रोड होंगी चौड़ी! सर्वे शुरू.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के अग्रसेन समाज ने बस स्टैंड पर स्थित श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा में पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति की पहल पर श्राद्ध-तर्पण कर्म का आयोजन..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: जन विश्वास शिविर में भाजपा नेता दर्शन सिंह पटेल ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर अधीक्षण यंत्री दिलीप बुके ने दी महत्वपूर्ण जानकारी…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026