मूंदी पुलिस ने डकैती का किया खुलासा, लूट का माल और वाहन बरामद, एक अपचारी अभिरक्षा में

खंडवा, 01 जून 2026। खंडवा पुलिस ने गंभीर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मूंदी थाना क्षेत्र के ग्राम जलवा में हुई डकैती का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक अपचारी को अभिरक्षा में लिया है तथा घटना में प्रयुक्त वाहन और लूटा गया सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 की रात फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 से 5 अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर थाना मूंदी में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर 8 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से संदिग्धों की तलाश की। लगातार प्रयासों के बाद एक संदिग्ध को महाराष्ट्र से हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में अपचारी ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए चांदी के दो कड़े तथा घटना में प्रयुक्त एक लोडिंग वाहन जब्त किया है।
पुलिस द्वारा मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि अपराध में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र नरवरिया, उप निरीक्षक उमेश कुमार लाखरे, सहायक उप निरीक्षक कैलाश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक सोहनसिंह मुजाल्दे, प्रधान आरक्षक अखिलेश यादव, जितेंद्र अर्से, महेश वास्कले तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 