लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

MP: कभी मुर्गा तो कभी बिरयानी मंगाता है ‘थानेदार’; कॉल कर कहता है जाओ मेरा खेत जोतो, ऐसी मांगों से युवक हैरान

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि झींक बिजुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामपाल वर्मा, एएसआई शिवराम सिंह और आरक्षक लालमन उसे आए दिन परेशान करते हैं। ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी देकर उससे बिरयानी और मुर्गा मंगाते हैं।

बिरयानी लाकर दो, आज मन मुर्गा खाने का है, लाकर दो। ट्रैक्टर लेकर आओ और खेत की जुताई करो, फसल में खाद लगती है लाकर दो। यह डिमांड हैं शहडोल जिले के अंतिम छोर पर स्थित झींक बिजुरी चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों की। जो आए दिन सज्जाद हुसैन पिता निजामुद्दीन निवासी झींक बिजुरी से करते हैं। जिससे परेशान होकर सज्जदा ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि झींक बिजुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामपाल वर्मा, एएसआई शिवराम सिंह और आरक्षक लालमन उसे आए दिन परेशान करते हैं। कहते हैं कि वह अपने ट्रैक्टर से अवैध काम करता है, जबकि उसका ट्रैक्टर सिर्फ कृषि कार्यों के लिए है। इसके बाद भी ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कराने की धमकी दी जाती है।

आरोप है कि ये पुलिसकर्मी पीड़ित को कॉल कर कभी बिरयानी तो कभी मुर्गा लाकर देने की बात कहते हैं। कभी उससे कहा जाता है कि ट्रैक्टर लेकर आओ और खेत जोतो तो कभी खाद लाकर देने की बात कही जाती है। शिकायतकर्ता ने कहा कि पुलिसकर्मियों की इन डिमांड्स से वह बहुत तंग आ गया है। उसने यह भी बताया कि उसके पास पुलिसकर्मियों द्वारा मुर्गा, बिरयानी और खाद मांगने की कॉल रिकॉर्डिंग भी है, जिसे वो सबूत के तौर पर पेश करेगा।

शिकायतकर्ता ने कहा कि इतने सब कुछ करने के बाद भी उसके ट्रैक्टर को बीते दिनों चौकी प्रभारी ने पकड़ लिया था, जिसे बाद में पैसे लेकर छोड़ा। इसके बाद वह झींक बिजुरी से कई किमी लंबा सफर कर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह बड़ी उम्मीदों के साथ पुलिस अधीक्षक के पास आए हैं, आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एएसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि जल्द ही मामले की जांच शुरू की जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
MP में सबसे पहले बने 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
July 25, 2026
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले: कांग्रेस के 55 साल पर भारी पड़े हमारे ढाई साल!
July 25, 2026
मध्य प्रदेश
ACACU ब्रेकिंग : मध्यप्रदेश में चार नए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का फैसला, इंदौर-भोपाल सहित चार बड़े शहरों में भी बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
July 24, 2026
मध्य प्रदेश
बिग ब्रेकिंग*
July 24, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात*
July 24, 2026
मध्य प्रदेश
जिद-जुनून के पक्के सीएम डॉ. मोहन, पायलट के मना करने के बाद भी यूं पहुंचे अपनों के बीच, जानें उनके मन के भाव*
July 24, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन जो कहते हैं, वो करते हैं, अब एक ही दिन में मिली एमपी पुलिस में 9 हजार 662 पदों को मंजूरी*
July 24, 2026
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 को पन्ना में, देंगे 204 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात*
July 24, 2026
मध्य प्रदेश
“दस्तक अभियान” के तहत घर घर दस्तक देकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है*
July 22, 2026
मध्य प्रदेश
कुछ लोग बहनों को खिलौना समझ लेते हैं। उन्हें न महिलाओं की शारीरिक पीड़ा की चिंता होती है और न ही उनकी मानसिक स्थिति की।
July 22, 2026