लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

MP News: अनुराग जैन होंगे प्रदेश के नए मुख्य सचिव, वीरा राणा राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अफसर अनुराग जैन प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। नाम लगभग तय हो गया है। आदेश जल्द ही जारी होगा। मुख्य सचिव वीरा राणा सोमवार को रिटायर हो गई हैं। उन्हें राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी दी गई है।

मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा सोमवार को रिटायर हो रही हैं। उनकी जगह मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अफसर अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाना लगभग तय हो गया है। दोपहर बाद आदेश जारी हो सकता है। सीएस बनने की रेस में शामिल 1990 बैच के आईएएस अफसर राजेश राजौरा फिलहाल मुख्यमंत्री सचिवालय में बने रहेंगे। वीरा राणा को राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके आदेश भी जल्द ही जारी होंगे।

मुख्य सचिव पद के प्रबल दावेदार और मोहम्मद सुलेमान से वरिष्ठ एमपी कैडर के आईएएस अनुराग जैन केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं। अनुराग जैन को वापस होम कैडर भेजने के लिए पीएमओ के साथ केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की सहमति जरूरी है। इसमें एक सप्ताह से अधिक समय लगता है, ऐसे में अब उनकी संभावना अब ना के बराबर है। इसलिए अब डॉ. राजेश राजौरा ही मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे। हालांकि अभी अनुराग जैन व एसएन मिश्रा के नाम की चर्चा चल रही है। इसका फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को करना है। सूत्रों के अनुसार दोपहर बाद नए मुख्य सचिव को लेकर आदेश जारी हो सकते हैं।

राजौरा रहे कई महत्वपूर्ण पदों पर 
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1990 बैच के अधिकारी डॉ. राजेश राजौरा फिलहाल मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव हैं। डॉ. राजौरा गृह विभाग में अपर मुख्य सचिव समेत कई विभागों में रह चुके हैं। वह धार, बालाघाट, उज्जैन और इंदौर जिले में कलेक्टर भी रह चुके हैं। राजौरा का कार्यकाल 2027 तक है। उनको डॉ. मोहन यादव के करीबी है।

संजय शुक्ला होंगे पावर फुल 
राजौरा के मुख्य सचिव बनने पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख हो सकते है।  मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ प्रमुख सचिव संजय शुक्ला को मुख्यमंत्री सचिवालय का अपर मुख्य सचिव भी बनाया जा सकता है, क्योंकि अभी इसी पद पर राजौरा हैं, जिनके मुख्य सचिव बनते ही यह पद रिक्त हो जाएगा। वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा का पुनर्वास होना तय माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि वीरा राणा को मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का आयुक्त बनाया जा सकता है।

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
MP बोर्ड का बड़ा बदलाव: अब पास और फेल दोनों छात्र दे सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’, जानें पूरी डिटेल
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP Weather Alert: 9 से 11 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
दतिया सीट पर सियासी हलचल तेज: क्या Narottam Mishra करेंगे दमदार वापसी?
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP में गैस कनेक्शन को लेकर बड़ा फैसला: PNG उपलब्ध होने पर LPG बंद करने की तैयारी
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
लाडली बहना योजना: 1500 रुपये की अगली किस्त कब आएगी? तारीख को लेकर बना सस्पेंस
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP को बड़ी सौगात: ग्वालियर-आगरा के बीच बनेगा 88 KM का एक्सप्रेसवे, सफर होगा और भी तेज
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP में ग्रामीण पर्यटन का कमाल: 346 होम-स्टे से ₹6.76 करोड़ की कमाई, गांवों में बढ़ी समृद्धि
April 5, 2026
मध्य प्रदेश
MP News: जबलपुर में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 1 हफ्ते में जांच पूरी, CMHO सस्पेंड, 93 लाख के घोटाले का खुलासा
April 4, 2026
मध्य प्रदेश
MP News: मंत्रिमंडलीय समिति का बड़ा फैसला, अब निगम-मंडल चलाएंगे शराब दुकानें
April 4, 2026
मध्य प्रदेश
धूप के बाद ‘बर्फबारी’ जैसा मंजर: ग्वालियर में अचानक ओलावृष्टि से मचा हड़कंप
April 4, 2026