लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

MP की इस धार्मिक नगरी में बेमौत मारे जा रहे लोग, प्रशासन क्यों कर रहा लापरवाही?

टीकमगढ़ के कुंडेश्वर में सालों से हो रही मौतों के बाद भी जिला प्रशासन नींद में सोया नज़र आ रहा है. इसे लेकर मंदिर प्रशासन की तरफ से भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.

Kundeshwar Dham Tikamgarh : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के टीकमगढ़ (Tikamgarh) जिले में जमदार नदी के किनारे कुंडेश्वर धाम स्थित है. ये जगह कुंडदेव महादेव मंदिर के लिए मशहूर है. यहां पर मौजूद शिवलिंग के बारे में एक अनोखी मान्यता है कि ये स्वयं कुंड से प्रकट हुए थे. बहरहाल, धार्मिक नगरी होने के लिहाज़ से यहां हर रोज़ भक्तों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहता है… लेकिन यहां से जुड़ा एक मुद्दा ऐसा है जिस पर प्रशासन की नजर अब तक नहीं पड़ी है. हम बात कर रहे हैं कुंडेश्वर धाम के कुंड में डूबकर होने वाली मौतों की! जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा. कुंडेश्वर धाम के कुंड में सुरक्षा के इंतज़ामों की भारी कमी है. जिसके चलते अक्सर यहां पानी में डूबने से लोगों की मौत हो जाती है लेकिन मरने वालों के परिजनों की चीख-पुकार सुनने वाला कोई नहीं हैं… न ही मंदिर प्रबंधन और न ही जिला प्रशासन

मौत का कुंड’ बना  कुंडेश्वर धाम

टीकमगढ़ जिले के इस धाम में अभी पिछले महीने ही एक बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई थी. आज फिर इस कुंड में नहाते-नहाते एक और मासूम की मौत हो गई. गोताखोर बच्चे के शव की खोज में लगे हुए हैं. मगर अभी तक मृतक बच्चे का शव नहीं मिल सका है. अगर अनुमान लगाया जाए तो, हर साल लगभग 20 लोगों की मौत इस कुंड में डूबकर हो जाती है. लेकिन मंदिर प्रबंधन समेत जिला प्रशासन इसे लेकर बेखबर है.

इस जगह कैसे हो रही इतनी मौतें ?

दरअसल, कुंडेश्वर नदी के कुंड में रोज की तरह लोग नहाते जाते हैं… लेकिन सिर्फ वही लोग सरपट से पानी पार करके दूसरी तरफ जाते हैं जिन्हें पानी में तैरना आता है. लेकिन बाकी लोगों को नहाते देख आस-पास मौजूद बच्चे भी पानी में नहाने चले जाते हैं और तेज़ बहाव के चलते वह खुद को संभाल नहीं पाते जिसके चलते मौत का खतरा बना रहता है

घटना के बाद मौके पर पुलिस तैनात

आज जो 15 साल का बच्चा पानी मे डूबा है. उसका नाम राज रैकवार है. जो सरपट पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गया और बढ़े कुंड में डूब गया. इसको खोजने के लिए SDRF की टीम लगातार कोशिश कर रही है… लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है. इधर, मौत के बाद बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना की खबर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और खिरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है.

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
MP बोर्ड का बड़ा बदलाव: अब पास और फेल दोनों छात्र दे सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’, जानें पूरी डिटेल
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP Weather Alert: 9 से 11 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
दतिया सीट पर सियासी हलचल तेज: क्या Narottam Mishra करेंगे दमदार वापसी?
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP में गैस कनेक्शन को लेकर बड़ा फैसला: PNG उपलब्ध होने पर LPG बंद करने की तैयारी
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
लाडली बहना योजना: 1500 रुपये की अगली किस्त कब आएगी? तारीख को लेकर बना सस्पेंस
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP को बड़ी सौगात: ग्वालियर-आगरा के बीच बनेगा 88 KM का एक्सप्रेसवे, सफर होगा और भी तेज
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP में ग्रामीण पर्यटन का कमाल: 346 होम-स्टे से ₹6.76 करोड़ की कमाई, गांवों में बढ़ी समृद्धि
April 5, 2026
मध्य प्रदेश
MP News: जबलपुर में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 1 हफ्ते में जांच पूरी, CMHO सस्पेंड, 93 लाख के घोटाले का खुलासा
April 4, 2026
मध्य प्रदेश
MP News: मंत्रिमंडलीय समिति का बड़ा फैसला, अब निगम-मंडल चलाएंगे शराब दुकानें
April 4, 2026
मध्य प्रदेश
धूप के बाद ‘बर्फबारी’ जैसा मंजर: ग्वालियर में अचानक ओलावृष्टि से मचा हड़कंप
April 4, 2026