खंडवा में मोटर चोर गिरफ्तार! 20 हजार की मोटर-केबल बरामद, पुलिस का बड़ा खुलासा
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मांधाता थाना क्षेत्र की मोरटक्का चौकी पुलिस ने पानी की मोटर और केबल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई पानी की मोटर और केबल बरामद की है, जिसकी कुल कीमत करीब 20 हजार 400 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गेश पिता कमल वास्कले, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम काकरिया, थाना बेड़ियां, जिला खरगोन के रूप में हुई है।
ग्राम कोठी के डागोर फार्म से चोरी हुई थी मोटर
पुलिस के मुताबिक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम कोठी स्थित उसके डागोर फार्म में नहर किनारे बिजली ग्रिड के सामने सिंचाई के लिए पानी की मोटर लगाई गई थी। 23 जुलाई 2026 की सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर वह अपने साथी राहुल डालसे के साथ मोटर चालू करने पहुंचा।
नहर पर पहुंचने के बाद देखा तो करीब 18 हजार रुपये कीमत की पानी की मोटर और लगभग 2 हजार 400 रुपये कीमत की केबल मौके पर नहीं थी। फरियादी ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर और केबल चोरी किए जाने की शिकायत पुलिस से की।
BNS की धारा 303(2) में मामला दर्ज
शिकायत के आधार पर मांधाता थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 199/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर दुर्गेश पिता कमल वास्कले को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक जांच और पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से चोरी गई LAKHI कंपनी की पानी की मोटर और केबल बरामद कर जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया।
इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
चोरी के मामले का खुलासा करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई में थाना प्रभारी अनोख सिंदिया, मोरटक्का चौकी प्रभारी उप निरीक्षक लखन डावर, आरक्षक बालाराम और आरक्षक चेतन की सराहनीय भूमिका रही।
खंडवा पुलिस के अनुसार जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के साथ गंभीर अपराध, महिला संबंधी प्रकरणों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा