लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार, विधायक कंचन तनवे ने भेंट की भगवान गणेश की प्रतिमा

खंडवा। विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से स्वेच्छा से मुलाकात कर खंडवा के लिए बटालियन स्वीकृत किए जाने और खंडवा-मूंदी रोड की घोषणा के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को भगवान गणेश जी की प्रतिमा भेंट की।

विधायक कंचन तनवे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान इस बात का भी खेद जताया कि मुख्यमंत्री के खंडवा प्रवास के दौरान वह उनसे मुलाकात नहीं कर पाई थीं। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक कंचन तनवे की अपने दादाजी के प्रति श्रद्धा और समर्पण की भी सराहना की।

मुलाकात के दौरान जब विधायक कंचन तनवे से पूछा गया कि वह अक्सर कुछ नया करने का प्रयास करती हैं और इस बार पुष्पगुच्छ या पेन सेट देने की बजाय भगवान गणेश जी की प्रतिमा ही भेंट क्यों की, तो उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में हर शुभ कार्य का शुभारंभ भगवान गणेश के स्मरण से माना जाता है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री को भगवान गणेश जी की प्रतिमा भेंट करना खंडवा में स्वीकृत बटालियन और खंडवा-मूंदी रोड के शुभारंभ का प्रतीकात्मक रूप है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से खंडवा को नई सौगात मिली है और इसके लिए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: जयस और गोंड महासभा ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: खेत में पानी देने निकले 15 वर्षीय किशोर की दो दिन बाद पेड़ पर लटकी मिली लाश..।
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा में कलेक्टर से मजदूर की गुहार—“साहब, जितना काम किया, उतना पैसा तो दिलवा दो!
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा जनसुनवाई में महिला की गुहार, मुख्यमंत्री से बोलीं—“साहब, हमारी समस्या का समाधान करो!
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा में पीड़ितों की कलेक्टर से गुहार – “साहब, हमारे मकान की समस्या सुलझाओ, हम जाएं तो जाएं कहां?
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: पुनासा बस स्टैंड पर बस ड्राइवर से मारपीट,लाड समाज ने SP को सौंपा ज्ञापन;कड़ी कार्रवाई की मांग
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: इमलीपुरा में इमामबाड़े की जमीन के बाहर पार्षद व सिटी मजिस्ट्रेट के बीच क्या हुई बातचीत? देखें
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा तीन पुलिया निर्माण को लेकर कलेक्टर एसपी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण ..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा के प्रशासन की तीन पुलिया से लेकर शिवाजी चौक इमलीपुरा तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा के वकीलों ने खोला मोर्चा.. देख क्या है पूरी कहानी…
October 13, 2026