लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर* *ओंकारेश्वर के लिए प्रभारी मंत्री श्री लोधी “मिनिस्टर इन वेटिंग” नामित

  1. खंडवा: 17 जून 2026, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे इंदौर, बैतूल, खंडवा जिले के श्री ओंकारेश्वर मंदिर, जबलपुर, ग्वालियर और श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु गुरुवार, 18 जून को इंदौर पहुंचेंगी। इसके पश्चात वे बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित “एम्पावरमेंट ऑफ ट्रायबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग” कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही श्री ओंकारेश्वर पहुंचकर मंदिर में दर्शन एवं आरती में सम्मिलित होंगी। शुक्रवार, 19 जून को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु अंतर्राष्ट्रीय सिकलसेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।
    राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रस्तावित भ्रमण के दौरान राज्य शासन ने संबंधित स्थानों पर अगवानी एवं विदाई के लिए मंत्रियों को “मिनिस्टर-इन-वेटिंग” नामित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार खंडवा के ओंकारेश्वर में 18 एवं 19 जून को अगवानी एवं विदाई के समय संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी को जिम्मेदारी दी गई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गांव में लाठी-तलवार और पत्थरबाजी, दोनों पक्षों में मारपीट……
November 3, 2026
खंडवा
खंडवा: श्मशान घाट में मासूम को उल्टा टांगकर तंत्र-मंत्र, ग्रामीणों ने पकड़ा…..
November 3, 2026
खंडवा
खंडवा:फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन अपने नाम कराने का आरोप, पीड़ित पहुंचा कलेक्ट्रेट…
November 3, 2026
खंडवा
खंडवा: बोरगांव पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा, 20 हजार का गांजा और बाइक जब्त…..
November 3, 2026
खंडवा
खंडवा: ओंकारेश्वर ब्राउन शुगर बेचते एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार….
November 3, 2026
खंडवा
खंडवा: मध्यान्ह भोजन समूह की महिलाओं का अल्टीमेटम, 2 दिन में भुगतान नहीं तो कलेक्ट्रेट में धरना।
November 3, 2026
खंडवा
खंडवा: जिंदा महिला सरकारी रिकॉर्ड में मृत, कलेक्टर से लगाई गुहार!
November 3, 2026
खंडवा
खंडवा: जावर पुलिस की दो जगह दबिश, गांजे के 221 पौधे जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार5 वायरल .. ।
November 3, 2026
खंडवा
खंडवा: पंधाना पहुंचे भाजपा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा,कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों पर किया मंथन
November 2, 2026
खंडवा
खंडवा: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 3300 रुपये नगद जब्त…
November 2, 2026