मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में जय हिन्दू राष्ट्र कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक सम्पन्न

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में प्रदेश की सबसे बड़ी जय हिन्दू राष्ट्र कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बंगाली कॉलोनी स्थित महाकाली मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं और युवाओं की भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी युवा साथियों से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी से यात्रा को भव्य और सफल बनाया जाएगा।
इस दौरान विशाल पासी, आकाश दुबे, अंकित कठोर, हरीश आसवानी, सुभाष हालदार, अमर देवनाथ, प्रेम राय, दिपराज मंडल, सोनू आर्य, महेंद्र कांमडै, तन्मय देवनाथ, मोहित व्यापारी, आदित्य राय, पवन देवनाथ, सुनील हालदार, गौतम कांमडै सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read Next









