होटल त्रिनेत्रम में जुए के फड़ पर मान्धाता पुलिस का छापा, 8 आरोपी गिरफ्तार, 68 हजार रुपये जब्त
खंडवा। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मान्धाता थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल त्रिनेत्रम में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से रुपये-पैसों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल त्रिनेत्रम में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 68 हजार रुपये नकद जब्त किए गए।
इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3 एवं 4 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया के नेतृत्व में प्रआर. भगवान धनगर, कृपाराम परिहार, आरक्षक पवन महाजन, अमित कुशवाह, रवि सोलंकी, सुरेन्द्र बरेडिया एवं गुणाकेश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Read Next







खंडवा