लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

विश्व शांति एवं सर्वकल्याण के लिए महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मंडल विधान पूजा

खंडवा। जैन धर्म में णमोकार महामंत्र को अत्यंत शक्तिशाली एवं दुखों का नाश करने वाला मंत्र माना गया है। इसके जाप एवं पूजन से पाप कर्मों का क्षय होकर पुण्य की प्राप्ति होती है। विश्व में शांति एवं सभी के कल्याण की कामना को लेकर बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को प्रातः 7:30 बजे से महामंत्र णमोकार पैंतीसी विधान मंडल का धार्मिक आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंडल विधान की पूजा में शामिल होकर अक्षत एवं श्रीफल अर्पित किए। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों से जीवन में सुख, शांति एवं खुशहाली बनी रहती है। उन्होंने कहा कि णमोकार मंत्र के पूजन एवं जाप से पाप कर्मों का नाश और पुण्य की प्राप्ति होती है।

सुनील जैन ने बताया कि मंदिर में पहली बार पूर्णमति माताजी द्वारा रचित णमोकार पैंतीसी विधान मंडल का आयोजन किया गया। विधान के दौरान दिव्या जैन, समृद्धि लोहाडिया, आयुषी, प्रणिका, भव्या बड़जात्या एवं भारती रावका द्वारा कलश स्थापना की गई। वहीं सुदीप-अर्पिता रावका परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।

पूजन कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, सचिव सुनील जैन, कोषाध्यक्ष पवन रावका, राजेश कासलीवाल, जितेंद्र लोहाडिया, भरत छाबड़ा, अविनाश बड़जात्या, पुजारी जिनेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, उत्तमपाल सिंह ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी, पंचायत सचिव 25 हजार लेते गिरफ्तार
October 9, 2026
खंडवा
डायल 112 को स्टार्ट करने के लिए जनता ने दिया धक्का.. देखें खंडवा में कहां की है घटना…
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी पॉइंट पर रवाना हुआ बल ..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूली बच्चों की वैन को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बड़े बोरगांव चौकी पर पकड़ा
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक पहुंची माता जी के हादसे में घायलों से मिलने हॉस्पिटल.!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : सोयाबीन के कम दाम मिलने पर किसानों का जमकर हंगामा. कांग्रेस नेता उत्तमपाल पहुंचे मौक़े पर..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कन्या विद्यालय में बाढ़ आपदा, अग्नि सुरक्षा और CPR का दिया प्रशिक्षण.
October 9, 2026