स्कॉलर डेन स्कूल में विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर संपन्न

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बुधवार को स्कॉलर डेन स्कूल, खण्डवा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सुयश परनाम ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा एवं कानूनी संरक्षण के विषय में जानकारी दी। उन्होंने यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा विभिन्न विधिक अधिकारों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी और विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर श्री पवन अग्रवाल, शिक्षकगण, पैरालीगल वालंटियर सुश्री नेहा यादव तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
*(फोटो संलग्न)*
Read Next








