लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

नागचून में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न*

खंडवा 6 अगस्त 2026, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के निर्देशानुसार संचालित “उल्लास : एक अभिनव प्रयोग” कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को नागचून में वन विभाग के समन्वय से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित न्यायाधीशगण एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा पैरालीगल वॉलिंटियर्स द्वारा भी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन, स्वच्छ वायु, जल संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के आधार हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक नियमित रूप से संरक्षित एवं विकसित करने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश श्री आशीष प्रताप सिंह, जिला न्यायाधीश श्री अरविंद सिंह टेकाम, जिला न्यायाधीश श्री वीरेंद्र जोशी, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविन्द सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे सहित अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से एस.डी.ओ. श्री अजय गुप्ता उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पानी की किल्लत और पुलिया नहीं बनने से नाराज रहवासी, कांग्रेस ने सुनीं वार्डों की समस्याएं
August 8, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे का कल खंडवा दौरा*
August 8, 2026
खंडवा
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत पोषण सामग्री वितरित कर माताओं को किया जागरूक
August 7, 2026
खंडवा
*”रुक जाना नहीं” सहित अन्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित*
August 7, 2026
खंडवा
*”हर घर तिरंगा” अभियान को पूरे उत्साह के साथ मनाएं* *प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए निर्देश*
August 7, 2026
खंडवा
मध्यप्रदेश पर्यटन की क्विज प्रतियोगिता संपन्न*
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा: महादेवगढ़ मंदिर में वेद पूजन, हनुमान चालीसा और कांवड़ यात्रा से गूंजा पूरा परिसर
August 7, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर से जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा का भव्य आगाज़, श्रद्धालु नर्मदा जल लेकर खंडवा रवाना
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा में भारतीय किसान संघ का बड़ा संकल्प, 2027 तक 1.25 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा: CM जन-विश्वास अभियान की शुरुआत, सुंदरदेव में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
August 7, 2026