लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

‘Kharge जी, आपकी दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं…लेकिन ये घटियापन है’; PM Modi पर टिप्पणी को लेकर शाह ने किया पलटवार

Amit Shah attack mallikarjun Kharge कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कठुआ में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। भाषण देते हुए खरगे की तबीयत खराब हो गई और वो मंच पर ही गिर पड़े लेकिन वो फिर उठे और उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोला। अब उनके इस बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है। शाह ने कहा कि खरगे ने अपनी कटुता का परिचय दिया है।

  1. खरगे ने पीएम मोदी को सत्ता से हटाने की कही थी बात।
  2. शाह बोले- आप 2047 तक विकसित भारत का निर्माण होते देखेंगे।

एजेंसी, नई दिल्ली। Amit Shah attack mallikarjun Kharge कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीते दिन जम्मू के कठुआ में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। भाषण देते हुए खरगे की तबीयत खराब हो गई और वो मंच पर ही गिर पड़े, लेकिन वो फिर उठे और उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोला। अब उनके इस बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है।

ये घटिया और शर्मनाक बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खरगे पर निशाना साधते हुए कहा,

” कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने अपने भाषण में खुद, अपने नेताओं और अपनी पार्टी से भी ज्यादा घटिया और शर्मनाक बात कही। उन्होंने अपनी कटुता का परिचय देते हुए बेवजह पीएम मोदी को अपने निजी स्वास्थ्य के मामले में घसीटा और कहा कि वे पीएम मोदी को सत्ता से हटाकर ही दम लेंगे। भाषण से पता चलता है कि कांग्रेस नेताओं में पीएम मोदी के प्रति कितनी नफरत और डर है कि वे हर समय उनके बारे में सोचते रहते हैं।”

‘खरगे जी आप अपनी आखों से विकसित भारत देखेंगे’

शाह ने आगे कहा कि मैं और मोदी जी प्रार्थना करते हैं कि खरगे जी दीर्घायु और स्वस्थ रहें। वे अनेक वर्षों तक जीवित रहें और 2047 तक विकसित भारत का निर्माण होते देखें।

खरगे ने दिया था ये बयान

जम्मू-कश्मीर चुनाव के चलते कांग्रेस और भाजपा वार-पलटवार की राजनीति कर रही है। बीते दिन जम्मू में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भाषण देते वक्त गिर गए और उठने के बाद उन्होंने कहा, “मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी नहीं मरने वाला हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा जब तक पीएम मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते। हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे।”

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

देश
नेतन्याहू की सख्ती के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान, ख्वाजा आसिफ ने हटाए विवादित पोस्ट
April 10, 2026
देश
पाकिस्तान में तीन नेताओं को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग, जानिए कौन है तीसरा नाम
April 10, 2026
देश
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को मिला नया कार्यकाल, राष्ट्रपति ने किया मनोनयन
April 10, 2026
देश
पाकिस्तान में होने वाली वार्ता से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, पूर्व व्हाइट हाउस अधिकारी की चेतावनी
April 10, 2026
देश
इजरायल की सख्त चेतावनी के बाद बदले सुर, पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का यू-टर्न
April 10, 2026
देश
होर्मुज विवाद के बीच नई बहस: ‘भारत भी अंडमान में टोल लगाए’—दिग्गज निवेशक की सलाह
April 9, 2026
देश
पश्चिमी यूपी में सियासी हलचल तेज: अखिलेश की चाल के जवाब में मैदान में उतरेंगे योगी और जयंत
April 9, 2026
देश
होर्मुज में एक्टिव हुआ पश्चिमी देशों का प्लान-बी, फ्रांस की अगुवाई में 15 देश संभालेंगे समुद्री ट्रैफिक
April 9, 2026
देश
कोहली का नाम सुनते ही भड़के Babar Azam, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार को लगाई फटकार
April 9, 2026
देश
750 रुपये मैच फीस पर मचा बवाल: BCB चीफ Tamim Iqbal ने तुरंत बढ़ाई खिलाड़ियों की सैलरी
April 9, 2026