लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

15 पदकों के साथ राज्य ताइक्वांडो में खंडवा का शानदार प्रदर्शन

खंडवा। विदिशा में 8 और 9 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खंडवा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक हासिल किए और प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खंडवा की टीम ने प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश अकादमी, धार, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 205 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

निमाड़ ताइक्वांडो क्लब एवं खंडवा जिला ताइक्वांडो टीम ने कोच मोहम्मद जैद, शिवांश कुशवाहा, सागर सोलंकी और फैजान खान के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट एवं जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का चयन पुणे में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेलप्रेमियों और ताइक्वांडो खिलाड़ियों में उत्साह है।

स्वर्ण पदक विजेता: अभांश वो लूप गौशींदे, अयान धुर्वे, लताशा मोरे, मिजान खान और कनिष्का पटेल।

रजत पदक विजेता: हुमेरा शेख, खदीजा खान, आराध्या अग्रवाल और आदर्श बिसारे।

कांस्य पदक विजेता: सुफियान शेख, वाणी शर्मा और ऋषि भोर्गे।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, प्रवक्ता सुनील जैन सहित जिला ताइक्वांडो संघ एवं खेल जगत से जुड़े पदाधिकारियों और खेलप्रेमियों ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: जयस और गोंड महासभा ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: खेत में पानी देने निकले 15 वर्षीय किशोर की दो दिन बाद पेड़ पर लटकी मिली लाश..।
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा में कलेक्टर से मजदूर की गुहार—“साहब, जितना काम किया, उतना पैसा तो दिलवा दो!
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा जनसुनवाई में महिला की गुहार, मुख्यमंत्री से बोलीं—“साहब, हमारी समस्या का समाधान करो!
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा में पीड़ितों की कलेक्टर से गुहार – “साहब, हमारे मकान की समस्या सुलझाओ, हम जाएं तो जाएं कहां?
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: पुनासा बस स्टैंड पर बस ड्राइवर से मारपीट,लाड समाज ने SP को सौंपा ज्ञापन;कड़ी कार्रवाई की मांग
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: इमलीपुरा में इमामबाड़े की जमीन के बाहर पार्षद व सिटी मजिस्ट्रेट के बीच क्या हुई बातचीत? देखें
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा तीन पुलिया निर्माण को लेकर कलेक्टर एसपी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण ..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा के प्रशासन की तीन पुलिया से लेकर शिवाजी चौक इमलीपुरा तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा के वकीलों ने खोला मोर्चा.. देख क्या है पूरी कहानी…
October 13, 2026