लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: वंशिका जैन बनी जिले की सेकंड टॉपर, शानदार रिजल्ट से स्कूल का नाम रोशन

खंडवा।

जिले में घोषित हुए बोर्ड परीक्षा परिणामों में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसी क्रम में हरसूद स्थित एक स्कूल की छात्रा वंशिका जैन ने कक्षा दसवीं में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर खंडवा जिले की मेरिट सूची में द्वितीय स्थान हासिल किया है।

वंशिका की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और परिवार में खुशी का माहौल है। स्कूल संचालक संतोष जैन ने छात्रा और उनकी माता का सम्मान करते हुए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

कक्षा दसवीं के अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इनमें राज पवार ने 96 प्रतिशत, रूपाली तिरोले और सलोनी राठौड़ ने 95-95 प्रतिशत, स्मिता मीणा ने 94.4 प्रतिशत, भूमिका राजपूत ने 93.4 प्रतिशत, अनामिका पटवारें ने 93.2 प्रतिशत, दीक्षिका यदुवंशी और तस्मिया खान ने 93-93 प्रतिशत तथा कविश भंडारी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा 35 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

कक्षा बारहवीं के परिणाम भी उत्साहजनक रहे। विज्ञान संकाय में कीर्ति जैन ने 92.4 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कॉमर्स संकाय में प्रियांशी राजपूत ने 87 प्रतिशत और कृषि संकाय में सूरज मीणा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। बारहवीं कक्षा में भी 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टॉपर्स टॉक:

वंशिका जैन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और कॉन्सेप्ट क्लियर रखने को दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा से पहले रिवीजन करने से काफी मदद मिली। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर पूरा फोकस रखा। वंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कार नें खाई कई पलटी. दो लोग घायल. डायल 112 नें भिजवाया हॉस्पिटल
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूर्तिकारों की समस्या लेकर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस पति पत्नी की परेशानी एवं समस्या सुनकर कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग हो गए भावुक
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीन मामले को लेकर कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोया फरियादी. देखें कहां का है मामला
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस अजीबोगरीब समस्या को सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए दंग. जाँच का आश्वासन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : हमारी कॉलोनी में एक-एक करोड़ के मकान लेकिन नहीं मिल रहा पानी, कलेक्टर साहब न्याय करो
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : शहर में कहां हुई है पानी की समस्या खत्म?हमारे मोहल्ले में तो हालत खराब कलेक्टर साहब
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूल निवासी संगठन ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन.देखें क्या है मांग
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मेरे पति की मौत के बाद ससुर ने मार लिया मेरा हक. कलेक्टर को शिकायत
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : गेहूं से भरा ट्रक पलटा. ड्राइवर नें बताया अचानक ब्रेक हुआ फेल
June 9, 2026