खंडवा: बारिश का कहर जारी, होमगार्ड और SDERF की टीमें अलर्ट मोड पर
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए होमगार्ड एवं SDERF की टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।
जिले में दिन-रात लगातार पुल-पुलियों, रपटों और जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। बारिश के चलते किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जवान लगातार फील्ड में तैनात हैं।
वहीं QRT यानी क्विक रिस्पॉन्स टीम की टीमें भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी तरह की आपात स्थिति सामने आने पर टीमों को तत्काल रेस्क्यू एवं राहत कार्य के लिए तैयार रखा गया है।
जिला कमांडेंट होमगार्ड द्वारा सभी टीमों को सतत निगरानी, त्वरित प्रतिक्रिया और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
लगातार बारिश के बीच होमगार्ड और SDERF की टीमें संवेदनशील स्थानों पर पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।
होमगार्ड एवं SDERF—आपदा की घड़ी में आमजन की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर।
Read Next









