खंडवा: 28 जून से पल्स पोलियो अभियान, 5 साल तक के हर बच्चे को पिलाई जाएगी दवा
*5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो निरोधक दवा*
खण्डवा 19 जून 2026, आगामी 28 जून को 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जायेगी और 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जायेगी। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने अपने पंचायत क्षेत्र में सचिवों एवं कोटवारों के माध्यम से इस अभियान की तिथि और पोलियो बूथ का व्यापक प्रचार प्रसार करें। उन्होंने पल्स पोलियो अभियान के प्रचार प्रसार के लिए गांव गांव में प्रभात फेरी आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के अलावा ईंट भट्टे, निर्माण स्थल, वनग्राम एवं पहुंच विहीन ग्रामों में भी पोलियो बूथ बनाए जाएंगे।
Read Next
खंडवा 







क्राइम