देशभक्ति के साथ मानवता: खंडवा पुलिस ने जीता लोगों का दिल

खंडवा |
जिले के थाना पिपलोद क्षेत्र में पुलिस ने मानवता की एक मिसाल पेश करते हुए लापता व्यक्ति को सुरक्षित खोजकर उसके परिजनों से मिलाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एफआरपी-20 को रात्रि करीब 12:00 बजे ग्राम गुजरी खेड़ा से एक व्यक्ति के घर से लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और खोजबीन शुरू की।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए लापता व्यक्ति को सुरक्षित ढूंढ निकाला। इसके बाद उसे भोजन कराया गया और पूरी संवेदनशीलता के साथ उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

इस सराहनीय कार्य में एएसआई छोटेलाल गौतम और पायलट सरफराज सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं संभालती, बल्कि जरूरत के समय आमजन के साथ खड़ी होकर मानवता का भी परिचय देती है।
Read Next

खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 
