लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

कावड़ यात्रा को लेकर खंडवा पुलिस अलर्ट, प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

खंडवा। श्रावण माह में निकलने वाली कावड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए खंडवा पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। खंडवा–ओंकारेश्वर मार्ग, हरसूद–मुंदी–ओंकारेश्वर मार्ग, पिपलोद–खंडवा–ओंकारेश्वर मार्ग तथा बुरहानपुर–पंधाना–छैगांवमाखन–ओंकारेश्वर मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

डीएसपी यातायात अनिल कुमार राय ने एनएचएआई की टीम और संबंधित थाना प्रभारियों के साथ इन मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई।

पुलिस द्वारा कावड़ यात्रा संचालकों तथा होटल-ढाबा संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर स्थायी पुलिस प्वाइंट बनाए गए हैं, जबकि दोपहिया और चारपहिया पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे। प्रत्येक कावड़ यात्रा के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा और श्रद्धालुओं को सुरक्षा कार्ड भी वितरित किए जा रहे हैं।

यात्रा के दौरान बेहतर समन्वय के लिए वायरलेस संचार प्रणाली सक्रिय कर दी गई है। मार्ग में होटल और ढाबों पर जागरूकता संबंधी फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं। वहीं प्रशासन द्वारा सड़क मरम्मत, पेयजल और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्गों पर भारी वाहनों का डायवर्जन भी किया गया है, ताकि कावड़ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

खंडवा पुलिस और प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालु निश्चिंत होकर अपनी यात्रा करें, उनकी सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर 80 हजार श्रद्धालु, घाटों पर तंत्र-मंत्र की क्रियाएं
October 10, 2026
खंडवा
ताई का जीवन बचाने वाले इन डॉक्टर की आप भी करेंगे तारीफ़.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के घंटाघर पर अचानक बिजली का तार टूट कर रोड पर गिरा बाल बाल बचे लोग..पुलिस की टीम मौके पर..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा : शिवाजी चौंक से इमलीपुरा,बड़ाबम होते हुए,तीन पुलिया तक रोड होंगी चौड़ी! सर्वे शुरू.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के अग्रसेन समाज ने बस स्टैंड पर स्थित श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा में पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति की पहल पर श्राद्ध-तर्पण कर्म का आयोजन..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: जन विश्वास शिविर में भाजपा नेता दर्शन सिंह पटेल ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर अधीक्षण यंत्री दिलीप बुके ने दी महत्वपूर्ण जानकारी…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026