लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: मुकेश तनवे ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, फल-जलपान कराकर किया भव्य स्वागत

कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों को कराया जलपान

खंडवा।

ग्राम टिठिया एवं बगमार से ओंकारेश्वर के लिए निकली भव्य कांवड़ यात्रा का आज इंदौर रोड पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे के प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश तनवे द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान 100 से अधिक कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रा में छोटे-छोटे बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे मार्ग पर बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय नजर आया।

विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने सभी कांवड़ियों का पुष्पवर्षा, फल एवं जलपान कराकर स्वागत किया तथा उनकी मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा से निकली यह कांवड़ यात्रा हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की जीवंत मिसाल है।

ग्राम टिठिया से कांवड़ में जल लेकर निकले श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचकर भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक करेंगे।

इस अवसर पर सतनाम सिंह होरा, बलदेव मौर्य,अरुण पटेल, दिलिप पटेल यशदीप चोरे, अशोक पटेल, गुड्डू यादव, मुकेश यादव सहित भाजपा के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
रोटरी क्लब के रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्तदान हुआ
August 9, 2026
खंडवा
काकोड़ा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस का साप्ताहिक कार्यक्रम, निकली भव्य रैली
August 8, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला! गहरे पानी में डूब रहे श्रद्धालु को SDERF जवान ने बचाया
August 8, 2026
खंडवा
संस्थापक स्व. पूनमचंद गुप्ता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस को मिला तनाव प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच हार्टफुलनेस की पहल
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 153 लीटर ब्रजवासी घी जब्त, होटल से मटन-चिकन के सैंपल लिए
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा में SDRF की बड़ी मॉक एक्सरसाइज: EOC से घटनास्थल तक परखी गई पूरी Response Chain की तैयारी
August 8, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: पेयजल, सड़क, आवास और मॉल… खंडवा के लिए महापौर ने आयुक्त के सामने रखे करोड़ों के प्रस्ताव
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा: सिस्टम से लड़ते-लड़ते महिला की मौत, परिवार में आक्रोश , देखिए कहाँ का है पूरा मामला
August 8, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: घायल उल्लू के लिए देवदूत बनी डायल-112 टीम, पुलिसकर्मियों ने वन विभाग तक पहुंचाकर कराया उपचार
August 8, 2026