खंडवा: 9 घंटे में ओंकारेश्वर से कोठा पहुंचे कांवड़िए, महाकाल को चढ़ाया नर्मदा जल | डाक कांवड़ यात्रा
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के खालवा क्षेत्र में सावन माह के पावन अवसर पर महाकाल मित्र मंडल कोठा के कांवड़ यात्रियों ने ओंकारेश्वर से कोठा तक डाक कांवड़ यात्रा निकाली।
श्रद्धालु ओंकारेश्वर से पवित्र नर्मदा जल लेकर लगातार यात्रा करते हुए महज 9 घंटे में कोठा पहुंचे। यहां पहुंचकर कांवड़ यात्रियों ने भगवान शिव को पवित्र जल अर्पित किया।
पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रास्तेभर हर-हर महादेव और जय श्री महाकाल के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कोठा पहुंचने पर ग्रामीणों और धर्मप्रेमी नागरिकों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। महाकाल मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि डाक कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है।
श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा पूर्ण कर भगवान शिव को नर्मदा जल अर्पित किया। हर-हर महादेव!
Read Next



खंडवा 




खंडवा