लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा -हरसूद थाना प्रभारी पर स्टाकिंग,छेड़छाड़ मामले को लेकर आया नया मोड़…थाना प्रभारी ने सबूत सहित कर दिया हनी ट्रैप का खुलासा..! बोले हनी ट्रैप में नहीं फंसा तो कर दी झूठी शिकायत..!

मध्यप्रदेश के खंडवा एसपी मनोज कुमार राय के समक्ष,हरसूद थाना क्षेत्र की एक लड़की अपनी माता के साथ थाना प्रभारी अमित कोरी की शिकायत लेकर पहुंची. शिकायत में लड़की ने थाना प्रभारी अमित कोरी पर पिछले कई महीनो से सोशल मीडिया पर स्टॉकिंग करने के आरोप लगाया यानी पीछा करने के आरोप लगाए.उसे प्रताड़ित करने एवं पति को छोड़कर उसके साथ रहने के लिए दबाव बनाने के भी आरोप लगाए.एसपी खंडवा मनोज कुमार राय ने तत्काल थाना प्रभारी को निलंबित कर मामले की जांच एडिशनल एसपी को सौंप दी है. वहीं थाना प्रभारी अमित कोरी से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि लड़की उल्टा पिछले कई महीने से उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने का प्रयास कर उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी और ब्लैकमेल नहीं होने पर मेरे विरुद्ध मनगढ़ंत एवं झूठी कहानी बनाकर शिकायत की गई है जिसके कई सबूत भी उन्होंने पेश किये.उन्होंने बताया कि जहां तक उन्हें पता है लड़की की शादी ही नहीं हुई है.ऐसा दोनों पक्ष के दिए गए सबूत को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों के बीच में सोशल मीडिया पर बातचीत जरूर होती थी.प्रथम दृष्टिया मामला अमित कोरी द्वारा स्टॉकिंग करना नहीं प्रतीत हुआ.थाना प्रभारी द्वारा दिए गए सबूत से ऐसा प्रतीत हुआ कि पिछले कुछ महीनो से लड़की ही थाना प्रभारी को सोशल मीडिया पर,फ़ोन पर बातचीत करने का दबाव बना रही थी.एक ऑडियो भी उन्होंने दिया जिसमें महिला थाना प्रभारी पर दबाव बनाते हुए प्रतीत हो रही है हम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करते क्योंकि यह ऑडियो अपने बचाव में थाना प्रभारी द्वारा दिया गया है इसलिए यह हम लड़की की पहचान गोपनीय रखने के लिए आपके समक्ष आवाज बदलकर पेश कर रहे हैं.बहरहाल क्योंकि आरोप गंभीर किस्म के हैं इसलिए मामले की जांच भी गंभीरता से होनी चाहिए.कानूनी जानकारों का मानना है कि इस मामले में दोनों पक्षों के साथ न्याय होना चाहिए जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

चलिए अब आपको पूरी खबर दोनों के द्वारा दिए गए सबूत के साथ दिखाते व पढ़ाते हैँ. आपको एक बात स्पष्ट करने की इन दिए गए सबूत की पुष्टि हम नहीं करते परंतु क्योंकि खंडवा एसपी को लड़की द्वारा यह फोटो अपने पक्ष में दिए गए थे और थाना प्रभारी द्वारा फोटो एवं ऑडियो अपने पक्ष में दिए गए हैं यह उनके द्वारा दिए गए अपने बचाव में फोटो और ऑडियो है. ACACU डिज़िटल इसकी पुष्टि नहीं करता है. देखें विडिओ खबर…

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
‘‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस की तैयारी, खंडवा से 10 हजार लोग जाएंगे इंदौर. बड़ी तैयारी
September 16, 2026
खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026