खंडवा: 132 लोगों की आंखों की जांच, 55 मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी के लिए इंदौर भेजा

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छैगांवमाखन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 132 लोगों की आंखों की जांच की गई।
जांच के दौरान मोतियाबिंद के 55 मरीज चिन्हित किए गए, जिन्हें निशुल्क सर्जरी के लिए चोईथराम नेत्रालय, इंदौर भेजा गया है। यहां मरीजों का निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीजों के रहने, खाने-पीने और दवाइयों की व्यवस्था भी निशुल्क की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराकर उनकी आंखों की रोशनी बेहतर करना है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा