लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा क्राइम अपडेट: 24 घंटे में हादसे, मारपीट, लूट, दुष्कर्म सहित 25 से ज्यादा मामले दर्ज

खंडवा | 03 अप्रैल 2026

जिले में बीते 24 घंटों के दौरान अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे, मारपीट, लूट, अवैध शराब और गंभीर अपराधों सहित 25 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

🔴 मुख्य घटनाएं एक नजर में

🔹 1. ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग घायल (कोतवाली)

फरियादी/पीड़ित: राजू पिता मुंशीलाल चावरे, उम्र 65 वर्ष, निवासी बड़गांव माली खंडवा

आरोपी: अज्ञात ट्रैक्टर चालक

➡️ तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, बुजुर्ग घायल।

🔹 2. ब्रेजा कार की टक्कर, दो घायल (कोतवाली)

फरियादी: रामसेवक पिता मिठ्ठूलाल वर्मा, निवासी जसवाड़ी रोड खंडवा जो खंडवा में GP (सरकारी )वकील हैँ. उनके साथ एक अन्य घायल भी हैँ राजकुमार कैथवास. जो कांग्रेस के नेता है दरअसल जैसा कि राजकुमार कैथवास द्वारा बताया गया कि रामसेवक वर्मा उनके घर पर एक व्यक्तिगत काम से आ रहे थे इस दौरान पीछे से उनकी बाइक को बेकाबू कार चालक नें टक्कर मार दी जिससे रामसेवक वर्मा और मैं घायल हो गए इस घटना के बाद हमने थाने में उनके खिलाफ अपराध दर्ज करा है उनके अनुसार 

आरोपी: ब्रेजा कार चालक (MP12 ZA 0994)

➡️ तेज रफ्तार कार नें बाइक को पीछे से टक्कर मारी. दर्ज कर आरोपी गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी है.

🔹 3. पुरानी रंजिश में मारपीट (कोतवाली)

फरियादी: आकाश पिता ताराचंद जगताप, निवासी सुंदरनगर

आरोपी: प्रखर जैन, सीमा जैन, कमल

➡️ गाली-गलौज कर पाइप व हाथ से मारपीट, दांत से काटने की घटना।

🔹 4. हाईवे पर हादसा (पंधाना)

फरियादी: पुलिस

आरोपी: अज्ञात वाहन चालक

➡️ लापरवाही से वाहन चलाकर व्यक्ति को टक्कर।

🔹 5. पत्नी से मारपीट (पंधाना)

फरियादी: बसंतीबाई पति अजय भील, निवासी ग्राम आरूद

आरोपी: अजय पिता आशाराम भील, निवासी आरूद

➡️ गाली-गलौज कर मारपीट, जान से मारने की धमकी।

🔹 6. मोबाइल छीनकर भागे बदमाश (पंधाना)

फरियादी: शुभम पिता सुरजलाल असलकरे, निवासी बिहार

आरोपी: 3 अज्ञात

➡️ मोबाइल लूटकर फरार।

🔹 7. सड़क हादसा (पंधाना)

फरियादी: रतन पिता आदलिया बारेला, निवासी काकोड़ा

आरोपी: अज्ञात बाइक चालक

➡️ लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर।

🔹 8. अवैध शराब पर कार्रवाई (पंधाना)

आरोपी:

विधेय पिता महेंद्र चौहान, निवासी डोंगरगांव

धुंधरिया पिता देवा सोलंकी, निवासी राजौरा

मुलचंद पिता कन्हैया मेघवाल, निवासी लिंगी फाटा

➡️ पुलिस ने शराब जब्त की।

🔹 9. रास्ता रोककर मारपीट और वसूली (छैगांवमाखन)

फरियादी: परवीन पिता राजसिंह राजपूत, निवासी संगवाड़ा

आरोपी: देवा, नितेश, करण

➡️ मारपीट कर ₹20,000 की वसूली।

🔹 10. जमीन विवाद में मारपीट (जावर)

फरियादी: नरेन्द्र पिता हरेसिंह सावले, निवासी गोहलारी

आरोपी: वीरेन्द्र राजपूत, निवासी गोहलारी

➡️ गाली-गलौज व मारपीट।

🔹 11. शराब के साथ युवक गिरफ्तार (जावर)

आरोपी: सतीश पिता जोशी सावले, निवासी जावर

➡️ 25 क्वार्टर शराब जब्त।

🔹 12. टैंकर की टक्कर से युवक घायल (पिपलोद)

फरियादी: सुनिल पिता गुरधारी बारीवा, निवासी पिपलोद

घायल: मेहताब

आरोपी: अज्ञात टैंकर चालक

➡️ बाइक को टक्कर।

🔹 13. शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार (पिपलोद)

आरोपी: धर्मेन्द्र पिता दुरसिंह, निवासी डेहरिया

➡️ 20 क्वार्टर शराब जब्त, आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी।

🔴 14. मांधाता क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में

थाना मांधाता क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।

आरोप है कि एक नाबालिग आरोपी ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और घटना के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और नाबालिग आरोपी को विधिवत अभिरक्षा में ले लिया है।

➡️ पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

➡️ कानूनी प्रावधानों के तहत पीड़िता एवं आरोपी की पहचान गोपनीय रखी गई है।

🔹 15. नाली विवाद में दो पक्षों में मारपीट (धनगांव)

फरियादी: भारत पिता चुन्नीलाल जयसवार, निवासी निमारखेड़ी

आरोपी: संजय लोधी, दीपक कौशल

➡️ दोनों पक्षों में क्रॉस केस दर्ज।

🔹 16. सड़क हादसों की श्रृंखला (धनगांव)

➡️ अलग-अलग मामलों में कई लोग घायल।

🔹 17. उधारी विवाद में मारपीट (धनगांव)

फरियादी: भारत पिता बाबूलाल कैथवास, निवासी अत्तर

आरोपी: गुंजाबाई व अन्य

➡️ विवाद में मारपीट।

🔹 18. खेत में विवाद पर मारपीट (हरसूद)

फरियादी: नेकराम पिता देवा पंवार, निवासी बैलवाड़ी

आरोपी: उत्तम व प्रकाश पंवार

➡️ खेत में विवाद।

🔹 19. सड़क हादसे में युवती की मौत (हरसूद)

मृतका: सुक्रती पिता जसपाल, उम्र 18 वर्ष

➡️ बाइक व ट्रैक्टर हादसे में मौत।

🔹 20. घर के सामने मारपीट (हरसूद)

फरियादी: सुनील पिता बलिराम कास्डे, निवासी सोनखेड़ी

आरोपी: दुर्गेश

➡️ मामूली विवाद में मारपीट।

🔹 21. शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार (खालवा)

आरोपी: राजू पिता मांगीलाल पाटील, निवासी डाबिया

➡️ 29 क्वार्टर शराब जब्त।

🔹 22. पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक (मोघट रोड)

➡️ रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने से सनसनी।

🔹 23. इलाज के दौरान मौत (पिपलोद/इंदौर)

मृतक: श्यामलाल पिता फालतु पथश्याम, निवासी अमरावती

➡️ एक्सीडेंट के बाद इलाज के दौरान मौत।

📊 निष्कर्ष

जिले में अपराधों की संख्या में बढ़ोतरी चिंताजनक है। सड़क हादसे, मारपीट, अवैध शराब और गंभीर अपराध प्रमुख रूप से सामने आए हैं। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में हिंदू साथी सम्मेलन: प्रवीण तोगड़िया ने कई मुद्दों पर रखी बेबाक राय
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा : दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा मातम
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा : सड़क पर तड़पते घायल की भाजपा नेता ने की मदद, अपनी कार से पहुंचाया जिला अस्पताल
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा में हिंदू साथी सम्मेलन आयोजित, Pravin Togadia की मौजूदगी में निकली भव्य शोभायात्रा
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा में गुड फ्राइडे पर निकली भव्य यात्रा, मानवता और शांति का दिया संदेश
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा : मोरटक्का नर्मदा पुल पर हादसा: पूजा के दौरान युवक नदी में गिरा, बचाव के बाद लगा लंबा जाम
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा : पट्टा और रजिस्ट्री के बावजूद रेलवे की कार्रवाई, रहवासियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
April 3, 2026
क्राइम
खंडवा: सिहाड़ा-मथेला के बीच युवक की संदिग्ध मौत, हरदा निवासी की पहचान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा: बीमारी से जंग हारकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, इलाज के लिए डॉक्टरों से लेकर बाबाओं तक गया, नहीं मिला आराम
April 3, 2026
क्राइम
खंडवा में मौत का खंडहर: लोहा निकालते वक्त गिरा मलबा, एक खत्म, एक घायल
April 3, 2026