खंडवा क्राइम अपडेट: सट्टा, हादसे, मारपीट व अपहरण के 16 मामले दर्ज

खंडवा | 02 अप्रैल 2026
जिले में 24 घंटे के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक घटनाएं सामने आईं। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔹 1. सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार (कोतवाली)
फरियादी: शासन तर्फे पुलिस प्रआर 456 अमर प्रजापत
आरोपी: मुकेश पिता जीवन सावले, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बोरखेड़ा कला थाना पंधाना, हाल सूरजकुंड खंडवा
➡️ आरोपी को सट्टा पर्ची व ₹480 नकदी के साथ पकड़ा गया।
🔹 2. बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल (कोतवाली)
फरियादी/पीड़ित: राजेश कुमार रावेरकर पिता स्व. रघुनाथ, उम्र 62 वर्ष, निवासी साईं मंदिर के पीछे रामनगर खंडवा
आरोपी: मयूर राजपूत, निवासी गणेश तलाई
➡️ तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मारकर घायल किया।
🔹 3. सट्टा लिखते युवक पकड़ा (कोतवाली)
फरियादी: शासन तर्फे पुलिस प्रआर 456 अमर प्रजापत
आरोपी: आशिष पिता सतीश सरपाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी बड़ा अवार गली नं. 02 खंडवा
➡️ ₹520 व सट्टा पर्ची जब्त।
🔹 4. पुराने विवाद में मारपीट (पदमनगर)
फरियादी/पीड़ित: देवांश पिता प्रकाश पूर्वे, उम्र 20 वर्ष, निवासी पवन चौक महाकाली चौक खंडवा
आरोपी:
1. कन्हैया पिता राजू सैनी
2. पृथ्वी पिता अज्जू श्रीवास्तव
निवासी: इंदौर नाका
➡️ गाली-गलौज कर पाइप व कड़े से मारपीट।
🔹 5. दांत से काटकर मारपीट (पंधाना)
फरियादी: महेश पिता नेमीचंद कठोर, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम दिवाल
आरोपी: पवन पिता रामसिंह तंवर, निवासी ग्राम दिवाल
➡️ पुराने विवाद में मारपीट व जान से मारने की धमकी।
🔹 6. सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत (छैगांवमाखन)
फरियादी: शासन तर्फे प्रआर योगेन्द्र बैस
मृतक: भुरसिंह पिता ध्यानसिंह चौहान, उम्र 45 वर्ष, निवासी पिपराना हाल मुकाम निमाड़खेड़ी
आरोपी: अज्ञात वाहन चालक
➡️ हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर से टकराने से मौत।
🔹 7. बाइक टक्कर में 3 घायल (जावर)
फरियादी: जगदीश पिता नरसिंह सिसोदिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी जामली सैय्यद
घायल: देवेन्द्र, दुर्गा, दिव्यांशी
आरोपी: हेमेन्द्र पिता बल्लू सिंह राजपूत, निवासी ग्राम बोदुल
➡️ लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर।
🔹 8. गाली-गलौज कर मारपीट (जावर)
फरियादी: दयाराम पिता छोटेलाल मालाकार, निवासी पलकना
आरोपी: धर्मेन्द्र पिता दयाराम मालाकार, निवासी पलकना
➡️ पत्थर व हाथ मुक्कों से हमला।
🔴 9. जावर व धनगांव में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण
जावर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया
धनगांव थाना क्षेत्र में भी एक अन्य नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज
फरियादी:
जावर प्रकरण में एक परिजन द्वारा रिपोर्ट दर्ज
धनगांव प्रकरण में एक परिजन द्वारा रिपोर्ट दर्ज
पीड़िताएं: दोनों नाबालिग (नाम, पिता का नाम व पता गोपनीय)
आरोपी: अज्ञात
➡️ दोनों मामलों में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू की।
🔹 10. बाथरूम विवाद में मारपीट (पिपलोद)
फरियादी: वैशाली पति सावन चौहान, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम पांगरा
आरोपी:
1. पवन पिता अर्जुनसिंह राजपूत
2. अर्जुनसिंह पिता नारायण सिंह राजपूत
3. सुनीताबाई पति अर्जुनसिंह राजपूत, निवासी पांगरा
➡️ ईंट व हाथ मुक्कों से हमला।
🔹 11. महिला से मारपीट (धनगांव)
फरियादी: गुंजाबाई पति स्व. बसंत कैथवास, उम्र 41 वर्ष, निवासी अत्तर
आरोपी: मीलन पिता बाबूलाल कैथवास, निवासी अत्तर
➡️ पुराने विवाद में मारपीट व धमकी।
🔹 12. मारपीट में फ्रैक्चर (नर्मदानगर)
फरियादी: परशराम पिता गोपाल चाकरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी मोहना
आरोपी:
1. छोगालाल पिता जीवन भील
2. मनीष पिता छोगालाल भील, निवासी मोहना
➡️ मारपीट में फ्रैक्चर।
🔹 13. सड़क हादसे में युवक की मौत (हरसूद)
फरियादी: विकास पिता कैलाश चौहान, निवासी मोहना
मृतक: श्याम पिता रमेश निहाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी बेडियाखाल
आरोपी: अज्ञात बाइक चालक
➡️ टक्कर से मौत।
🔹 14. बाइक टक्कर में महिला घायल (हरसूद)
फरियादी: विजय पिता गणेश भालेकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी नवलपुरा
घायल: सरोजबाई
आरोपी: अज्ञात वाहन चालक
➡️ तेज रफ्तार से टक्कर
🔹 15. खेत से बाइक चोरी (किल्लौद)
फरियादी: नगीनचंद राठौड़ पिता बालमसिंह, उम्र 56 वर्ष, निवासी जैतापुर कला
आरोपी: अज्ञात
➡️ Honda Shine बाइक (₹80,000) चोरी।
🔹 16. बैकवाटर में डूबने से मौत (मांधाता)
फरियादी: पुलिस तर्फे
मृतक: आमलिया पिता बद्दू, उम्र 50 वर्ष, निवासी झालियाखेड़ा
➡️ नहाने के दौरान डूबने से मौत।
जिले में लगातार बढ़ते अपराधों में सड़क हादसे, मारपीट और अपहरण प्रमुख रूप से सामने आए हैं। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा