लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ₹3.05 लाख की ठगी, खंडवा पुलिस ने झाबुआ से आरोपी को दबोचा

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में मोघट रोड थाना पुलिस को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।

मामला चौकी रामेश्वर, थाना मोघट रोड का है। पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लोगों के बैंक खातों से रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर करवाने वाले आरोपी को झाबुआ जिले से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी श्रवण कुमार ने थाना मोघट रोड में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल तीन लाख चार हजार नौ सौ निन्यानवे रुपए की राशि धोखाधड़ी से दूसरे खातों में ट्रांसफर करवा ली।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मोघट रोड में अपराध क्रमांक 149/26, धारा 318(4) और 319(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान खंडवा साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि फरियादी के खाते से धोखाधड़ी की रकम आकाश पिता गुलचंद भूरिया के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी।

इसके बाद पुलिस ने साक्ष्य संकलित कर आरोपी की पहचान की और झाबुआ जिले के ग्राम नरवालिया से आरोपी आकाश उर्फ हावसिंह पिता गुलचंद उर्फ गुलशन उर्फ गुल्ला भूरिया, जाति भील, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम नरवालिया, चौकी अंतरवेलिया, थाना कल्याणपुरा, जिला झाबुआ को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास खिची, उप निरीक्षक सुभाष नावड़े, प्रधान आरक्षक शेखर गुप्ता, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक जितेन्द्र राठौर, प्रधान आरक्षक विक्रम वर्मा और आरक्षक उदय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: जयस और गोंड महासभा ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: खेत में पानी देने निकले 15 वर्षीय किशोर की दो दिन बाद पेड़ पर लटकी मिली लाश..।
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा में कलेक्टर से मजदूर की गुहार—“साहब, जितना काम किया, उतना पैसा तो दिलवा दो!
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा जनसुनवाई में महिला की गुहार, मुख्यमंत्री से बोलीं—“साहब, हमारी समस्या का समाधान करो!
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा में पीड़ितों की कलेक्टर से गुहार – “साहब, हमारे मकान की समस्या सुलझाओ, हम जाएं तो जाएं कहां?
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: पुनासा बस स्टैंड पर बस ड्राइवर से मारपीट,लाड समाज ने SP को सौंपा ज्ञापन;कड़ी कार्रवाई की मांग
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: इमलीपुरा में इमामबाड़े की जमीन के बाहर पार्षद व सिटी मजिस्ट्रेट के बीच क्या हुई बातचीत? देखें
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा तीन पुलिया निर्माण को लेकर कलेक्टर एसपी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण ..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा के प्रशासन की तीन पुलिया से लेकर शिवाजी चौक इमलीपुरा तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा के वकीलों ने खोला मोर्चा.. देख क्या है पूरी कहानी…
October 13, 2026