लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: 6 साल से फरार 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन खोज’ के तहत बोरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन खोज” के तहत चौकी बोरगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 06 वर्ष से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर स्थायी वारंट तामील किए हैं।

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले में स्थायी एवं फरारी वारंटियों की धरपकड़ और वारंट तामील के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन खोज” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चौकी बोरगांव पुलिस ने यह कार्रवाई की।

दिनांक 21 अगस्त 2026 को चौकी बोरगांव प्रभारी उप निरीक्षक अविनाश भोपले को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो स्थायी वारंटी नेपानगर में देखे गए हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर दोनों वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 06 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी कालू पिता नरसिंह बामने, जाति बरेला, उम्र 25 वर्ष, निवासी शंकरपुरा खुर्द, थाना नेपानगर, जिला बुरहानपुर तथा रावलसिंह पिता दिलदारसिंह डावर, उम्र 45 वर्ष, निवासी शंकरपुरा खुर्द, थाना नेपानगर को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध स्थायी वारंट तामील कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अविनाश भोपले, चौकी प्रभारी बोरगांव, सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत महाजन एवं आरक्षक क्रमांक 201 संतोष मगरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, उत्तमपाल सिंह ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी, पंचायत सचिव 25 हजार लेते गिरफ्तार
October 9, 2026
खंडवा
डायल 112 को स्टार्ट करने के लिए जनता ने दिया धक्का.. देखें खंडवा में कहां की है घटना…
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी पॉइंट पर रवाना हुआ बल ..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूली बच्चों की वैन को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बड़े बोरगांव चौकी पर पकड़ा
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक पहुंची माता जी के हादसे में घायलों से मिलने हॉस्पिटल.!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : सोयाबीन के कम दाम मिलने पर किसानों का जमकर हंगामा. कांग्रेस नेता उत्तमपाल पहुंचे मौक़े पर..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कन्या विद्यालय में बाढ़ आपदा, अग्नि सुरक्षा और CPR का दिया प्रशिक्षण.
October 9, 2026