खंडवा: सुबह-सुबह बड़ा हादसा होते-होते टला काम पर जा रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार सुबह मानसिंह मिल स्थित लैंडमार्क वन के पास सड़क हादसा हो गया। रोजी-रोटी कमाने के लिए पैदल काम पर जा रहे एक युवक को आईसर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया, हालांकि उसकी जान बाल-बाल बच गई।
जानकारी के अनुसार, आईसर वाहन ने पहले पाइप से भरे एक ट्रेलर को टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित वाहन की चपेट में पैदल जा रहा युवक आ गया। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक की मदद की और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ और इसमें किसकी लापरवाही रही, इसकी जांच की जा रही है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
