लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: फर्जी Instagram ID बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला 24 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त कर भेजा जेल

मध्यप्रदेश के खंडवा के थाना मांधाता पुलिस ने छेड़छाड़ करने और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को फरियादिया ने थाना मांधाता में लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी कि एक अज्ञात व्यक्ति इंस्टाग्राम पर namami_retreat_1 नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसे परेशान कर रहा है और मिलने के लिए दबाव बना रहा है। आरोपी द्वारा मिलने से इनकार करने पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से उसके न्यूड फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी।

शिकायत की जांच के बाद 12 अगस्त 2026 को थाना मांधाता में अपराध क्रमांक 238/26 दर्ज किया गया। मामले में धारा 78(2), 79, 351(3) बीएनएस तथा 67 और 67ए आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान फरियादिया द्वारा उपलब्ध कराए गए स्क्रीनशॉट और उसके कथनों की मदद से पुलिस ने अज्ञात आरोपी की पहचान की। आरोपी की पहचान विशाल पिता सुरेश कुशवाह, उम्र 24 वर्ष, निवासी छोला रोड, जिला भोपाल के रूप में हुई।

 

पुलिस ने 23 अगस्त 2026 को आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया।

 

इसके बाद आरोपी विशाल को माननीय न्यायालय खंडवा के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने के बाद उसे जिला जेल खंडवा दाखिल किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनोखसिंह सिंदया, उप निरीक्षक चेतना चौहान, प्रधान आरक्षक 358 कृपाराम परिहार, प्रधान आरक्षक 137 भगवान धनगर, आरक्षक 852 अमित कुशवाह, आरक्षक 713 नितेश पाठक, आरक्षक 471 पवन महाजन और आरक्षक 657 सुरेन्द्र बरेडीया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
ACACU खंडवा: जिले में चोरी, अवैध शराब, जुआ, मारपीट और सड़क हादसों के मामले दर्ज, पुलिस ने की कार्रवाई
August 23, 2026
खंडवा
खंडवा में बारिश थमी, पुनासा में सिर्फ 1 मिमी वर्षा दर्ज
August 23, 2026
खंडवा
खंडवा: कांस्टेबल योगेश आवासे का निधन, SP अगम जैन पहुंचे अस्पताल, पुलिस परिवार में पसरा मातम
August 23, 2026
खंडवा
खंडवा: गोगा नवमी की धूम, सजी-धजी छड़ी का शहर में भव्य भ्रमण, प्रतिभा रघुवंशी ने किया प्रणाम
August 23, 2026
खंडवा
विश्व शांति एवं सर्वकल्याण के लिए महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मंडल विधान पूजा
August 23, 2026
खंडवा
खंडवा: बाइक सवार को बचाने में पलटी इक्को गाड़ी, 5-6 लोग थे सवार, 3 घायल अस्पताल में भर्ती
August 23, 2026
खंडवा
खंडवा : छेगांव थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी की तबीयत खराब होने के बाद दुखद मौत.पुलिस विभाग में मातम
August 23, 2026
खंडवा
खंडवा : चीनी एवं अन्य सामग्री महंगी होने पर कांग्रेस ने किया केवल राम चौराहे पर प्रदर्शन!
August 23, 2026
खंडवा
खंडवा: अज्ञात युवक की अंत्येष्टि, 4 दिन बाद भी नहीं हुई पहचान
August 23, 2026
खंडवा
रक्षाबंधन पर रिश्तों के साथ प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें — लियो क्लब खंडवा
August 23, 2026