खंडवा: भोले की भक्ति में दौड़े कांवड़िए, 102 KM की डाक कावड़ 5 घंटे 20 मिनट में पूरी
मध्यप्रदेश के पंधाना क्षेत्र से आस्था और भक्ति की अद्भुत तस्वीर सामने आई है। प्रथम वर्ष महाराणा ग्रुप की ओर से ओंकारेश्वर से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, घाटाखेड़ी तक भव्य डाक कावड़ यात्रा निकाली गई।
श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ 102 किलोमीटर की दूरी तय की। खास बात यह रही कि डाक कावड़ यात्रा को महज 5 घंटे 20 मिनट में पूरा किया गया।
यात्रा के दौरान कांवड़ियों में जबरदस्त उत्साह और भक्ति देखने को मिली। ओंकारेश्वर से पवित्र जल लेकर निकले श्रद्धालुओं ने गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
महाराणा ग्रुप की इस पहली डाक कावड़ यात्रा में श्रद्धा, उत्साह और भोलेनाथ के प्रति आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला।
Read Next


खंडवा 




खंडवा
खंडवा