लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

देवझिरी महादेव से भीमकुंड तक निकली आरंभ कांवड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

खंडवा। श्रावण मास के पावन अवसर पर आरंभ कांवड़ यात्रा का आयोजन देवझिरी महादेव मंदिर से भीमकुंड तक किया गया। यात्रा का संयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने किया। यात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे महापौर अमृता यादव ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया।

कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया। वहीं, व्यापारियों द्वारा यात्रियों के लिए जगह-जगह भोजन, नाश्ता और जलपान की व्यवस्था की गई।

समाजसेवी एवं प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, भाजपा नेता अमर यादव, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु चौरे, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, विक्की भांवरे, सुनील जैन, मंडल अध्यक्ष स्नेहा पंवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए।

यात्रा संयोजक रोहित मिश्रा ने बताया कि आरंभ कांवड़ यात्रा का यह तीसरा वर्ष है। श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना और कांवड़ यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। देवझिरी महादेव मंदिर से शुरू हुई यात्रा भीमकुंड तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ सहभागिता की।

यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा मार्ग शिवमय नजर आया। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश भी दिया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, उत्तमपाल सिंह ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी, पंचायत सचिव 25 हजार लेते गिरफ्तार
October 9, 2026
खंडवा
डायल 112 को स्टार्ट करने के लिए जनता ने दिया धक्का.. देखें खंडवा में कहां की है घटना…
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी पॉइंट पर रवाना हुआ बल ..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूली बच्चों की वैन को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बड़े बोरगांव चौकी पर पकड़ा
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक पहुंची माता जी के हादसे में घायलों से मिलने हॉस्पिटल.!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : सोयाबीन के कम दाम मिलने पर किसानों का जमकर हंगामा. कांग्रेस नेता उत्तमपाल पहुंचे मौक़े पर..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कन्या विद्यालय में बाढ़ आपदा, अग्नि सुरक्षा और CPR का दिया प्रशिक्षण.
October 9, 2026