लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा की खनक अग्रवाल ने रचा इतिहास, 97.6% के साथ जिले में अव्वल, गणित में 100/100

खंडवा।

शहर की प्रतिभाशाली छात्रा खनक अग्रवाल ने कक्षा 10वीं (CBSE) बोर्ड परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। भंडारी पब्लिक स्कूल की छात्रा कनक ने स्कूल के अनुसार पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर खंडवा का नाम रोशन किया है।

खनक, आशीष अग्रवाल की पुत्री हैं। उन्होंने अपने उत्कृष्ट परिणाम से परिवार और स्कूल को गौरवान्वित किया है। विशेष रूप से उन्होंने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इतना ही नहीं इंग्लिश में भी 100 आउट ऑफ 99% हासिल किए हैं.. खनक अपने परीक्षा परिणाम को लेकर इतना आश्वस्त थी कि उसने अपने अगले पड़ाव के लिए इंदौर जाकर तैयारी भी शुरू कर दी है.

स्कूल संचालक नीरज भंडारी ने कनक की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि खनक की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने यह सफलता दिलाई है।

खनक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, कॉन्सेप्ट क्लियर रखना और निरंतर रिवीजन उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा।

परिवार, स्कूल स्टाफ और शुभचिंतकों ने खनक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कार नें खाई कई पलटी. दो लोग घायल. डायल 112 नें भिजवाया हॉस्पिटल
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूर्तिकारों की समस्या लेकर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस पति पत्नी की परेशानी एवं समस्या सुनकर कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग हो गए भावुक
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीन मामले को लेकर कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोया फरियादी. देखें कहां का है मामला
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस अजीबोगरीब समस्या को सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए दंग. जाँच का आश्वासन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : हमारी कॉलोनी में एक-एक करोड़ के मकान लेकिन नहीं मिल रहा पानी, कलेक्टर साहब न्याय करो
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : शहर में कहां हुई है पानी की समस्या खत्म?हमारे मोहल्ले में तो हालत खराब कलेक्टर साहब
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूल निवासी संगठन ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन.देखें क्या है मांग
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मेरे पति की मौत के बाद ससुर ने मार लिया मेरा हक. कलेक्टर को शिकायत
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : गेहूं से भरा ट्रक पलटा. ड्राइवर नें बताया अचानक ब्रेक हुआ फेल
June 9, 2026