खंडवा : देशगांव में कावड़ियों की सेवा, दाजी भक्त दल ने कराया भोजन प्रसादी
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के देशगांव में कावड़ियों की सेवा के लिए दाजी भक्त दल ने भोजन प्रसादी का आयोजन किया।
कावड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए देशगांव में भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में कावड़ियों ने प्रसादी ग्रहण की।
इस दौरान पूरे आयोजन में सेवा और श्रद्धा का भाव देखने को मिला।
भोजन प्रसादी व्यवस्था में अनिल वर्मा बाबा, भरत पटेल, मुन्ना ठाकुर, राकेश जैन, पप्पू मदारी, कपिल वर्मा और मोहन योगी सहित दादाजी भक्त दल के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
वहीं, देशगांव की टीम और भाई कृष्ण पाल सिंह राजावत का भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
दाजी भक्त दल के सदस्यों ने कहा कि कावड़ियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और पुण्य का कार्य है।
भक्ति, सेवा और श्रद्धा के इस आयोजन ने देशगांव में धार्मिक आस्था की एक खूबसूरत तस्वीर पेश की।
Read Next









