खंडवा: आनंदपुर खैगांव में नदी उफान पर, कॉलोनी की बाउंड्री वॉल टूटी; मंदिर परिसर में घुसा पानी
आनंदपुर खैगांव में नदी का जलस्तर बढ़ा, कॉलोनी की बाउंड्री वॉल टूटी
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के आनंदपुर खैगांव में लगातार बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी बढ़ने से आसपास के इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं।
जलस्तर बढ़ने के कारण कॉलोनी की बाउंड्री वॉल टूट गई, वहीं आसपास की अन्य कृषि भूमियों को भी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है और फसलों के नुकसान की आशंका बनी हुई है।
वहीं नदी का पानी बढ़ने के कारण मंदिर परिसर में भी पानी घुस गया है। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए क्षेत्र में खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मौके का जायजा लेकर आवश्यक सुरक्षा और राहत व्यवस्था करने की मांग की है।
Read Next









