*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।*

– प्रदेश में अधोसंरचनात्मक विकास एवं पुनर्वास कार्यों के लिए 2,300 करोड़ की स्वीकृति।
– मुख्यमंत्री स्कूटी योजना को वर्ष 2031 तक जारी रखने हेतु 495 करोड़ मंजूर।
– नमो हरित नगर योजना के लिए 100 करोड़ स्वीकृत; 65 नगरीय निकायों में नगर वन विकसित होंगे।
– स्टेट डाटा सेंटर 3.0 के आधुनिकीकरण, आईटी अवसंरचना और डिजास्टर रिकवरी के लिए 800 करोड़ की मंजूरी।
– विज्ञान पार्क, एकल नागरिक डाटाबेस एवं बॉयो टेक्नोलॉजी पार्क की निरंतरता के लिए 123 करोड़ स्वीकृत।
– मध्यप्रदेश उपार्जित गेहूँ, चना, ज्वार एवं बाजरा निस्तारण नीति-2026 को मंजूरी।
– आईटी, आईटीईएस एवं ईएसडीएम इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी-2023 में संशोधन को स्वीकृति।
– विशेषज्ञ चिकित्सकों की विभागीय सीधी भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी।
– स्वामित्व योजना के अंतर्गत पंजीयन पर उपकर एवं अतिरिक्त स्टांप शुल्क में छूट।
– भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (मध्यप्रदेश संशोधन) विधेयक-2026 को मंजूरी।
– लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना की निरंतरता के लिए 42 करोड़ की स्वीकृति।
– एनसीसी एवं लोक-वित्त पोषित योजनाओं की निरंतरता के लिए 543 करोड़ मंजूर।
– केन-बेतवा लिंक, रूंज एवं मझगांव सिंचाई परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के पुनर्वास के लिए अतिरिक्त 202.50 करोड़ की स्वीकृति।
Read Next
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश