खंडवा सेल्स टैक्स ऑफिस में भीषण आग, दस्तावेज जलकर खाक..कोतवाली पुलिस सहित कई फायर फाइटर की टीम मौके पर…
मध्य प्रदेश के खंडवा में जिला जेल के सामने स्थित सेल्स टैक्स ऑफिस में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। हालांकि आग की भयावहता को देखते हुए बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और लोगों को बिल्डिंग से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है।
सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऑफिस में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
घटना के दौरान इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। शहर के आसमान में उठते काले धुएं को देखकर लोगों में जिज्ञासा और चिंता का माहौल बना रहा।
पुलिस और सेल्स टैक्स विभाग का कहना है कि आग लगने के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
कुछ देर में वीडियो खबर भी अपलोड हो जाएगी..
Read Next









