लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : नवचंडी मेले में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक… पुलिस और दमकल मौक़े पर..

मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में आयोजित नवचंडी मेले में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मेले में लगी कई दुकानों में आग भड़क उठी, जिससे कुछ ही देर में लपटों ने विकराल रूप ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और देखते ही देखते कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि यह मेला मां नवचंडी धाम में नवरात्रि के अवसर पर लगाया गया है और 29 तारीख को इसका समापन होना है। ऐसे में मेले के बीच आग लगने की घटना से श्रद्धालुओं और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। कुछ लोग इसे अपशगुन से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं मेला संचालक पहले से ही घाटे की बात कह रहे थे, जिससे यह घटना चर्चा का विषय बन गई है।

उधर, मां नवचंडी धाम को लेकर बाबा गंगाराम और नगर निगम के बीच चल रहे विवाद का मामला पहले से ही कोर्ट में है। इस बीच मेले में आग लगने से एक बार फिर यह मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बताया जा रहा है कि धाम के महंत भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर नाराज हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल टीम के पहुंचने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन भी किया जाएगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कार नें खाई कई पलटी. दो लोग घायल. डायल 112 नें भिजवाया हॉस्पिटल
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूर्तिकारों की समस्या लेकर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस पति पत्नी की परेशानी एवं समस्या सुनकर कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग हो गए भावुक
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीन मामले को लेकर कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोया फरियादी. देखें कहां का है मामला
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस अजीबोगरीब समस्या को सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए दंग. जाँच का आश्वासन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : हमारी कॉलोनी में एक-एक करोड़ के मकान लेकिन नहीं मिल रहा पानी, कलेक्टर साहब न्याय करो
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : शहर में कहां हुई है पानी की समस्या खत्म?हमारे मोहल्ले में तो हालत खराब कलेक्टर साहब
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूल निवासी संगठन ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन.देखें क्या है मांग
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मेरे पति की मौत के बाद ससुर ने मार लिया मेरा हक. कलेक्टर को शिकायत
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : गेहूं से भरा ट्रक पलटा. ड्राइवर नें बताया अचानक ब्रेक हुआ फेल
June 9, 2026