लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत अटूटखास में स्वास्थ्य शिविर

खंडवा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड पुनासा के ग्राम अटूटखास में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान 421 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।

शिविर में 65 लोगों की हेपेटाइटिस-बी, सिफलिस और एचआईवी एड्स की जांच की गई, जबकि असंचारी रोगों से संबंधित 101 मरीजों की जांच हुई। टीबी के संभावित 128 मरीजों के हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से एक्स-रे किए गए।

शिविर में 52 पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिन्हें मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल ने वितरित किया। वहीं मेडिकल बोर्ड द्वारा 3 दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाए गए।

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया और हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल और प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद ओनकर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को जांच, उपचार, आयुष्मान कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण पत्र जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
किशन गुप्ता हत्याकांड में VIDEO वायरल, धुंधले चेहरों ने बढ़ाया सस्पेंस…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 40 नए छात्रावास और 6 सांदीपनि विद्यालयों का ऐलान…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : रोशनाइ गांव में ट्रैक्टर हादसेका मौके से लाइव वीडियो आया सामने…
October 5, 2026
खंडवा
7 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला, 5 वारंट तामील..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में डीआईजी सिमाला प्रसाद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का निमंत्रण…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: मजदूरी जा रहे परिवार को बाइक ने मारी टक्कर, कार चालक ने दिखाई मानवता …
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : कार-बाइक की जोरदार टक्कर, पैर कटकर 50 फीट दूर गिरा; 2 गंभीर घायल.।
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा पूनमचंदगुप्ता कॉलेज में साइबरफ्रॉड को लेकर जागरूकता अभियान लायंस क्लब ने छात्रोंको किया जागरूक..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: कच्ची-पक्की शराब बंद कराने गांव की महिलाएं और युवा एकजुट, सकतापुर में उठी आवाज….
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूल के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर शिक्षक और विद्यार्थी हुए एकत्रित. साझा की यादें…
October 5, 2026