लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

माखनलाल चतुर्वेदी गर्ल्स कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

खंडवा। खंडवा जेसीआई द्वारा माखनलाल चतुर्वेदी गर्ल्स कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कॉलेज की छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में डॉ. रूपलता पटेल ने सैनिटरी पैड के महत्व पर जानकारी देते हुए बताया कि मासिक धर्म के दौरान सैनिटरी पैड का उपयोग स्वच्छता के साथ-साथ संक्रमण से बचाव में भी सहायक है। सही सैनिटरी उत्पाद के उपयोग से छात्राएं बिना किसी झिझक के अपनी पढ़ाई और दैनिक गतिविधियां जारी रख सकती हैं।

डॉ. प्रियंका काकाणी ने छात्राओं को स्वास्थ्य की देखभाल के संबंध में बताया कि सैनिटरी पैड को नियमित अंतराल पर, सामान्यतः 4 से 6 घंटे में बदलना चाहिए। उन्होंने स्वच्छ और सूखे पैड के उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अत्यधिक दर्द या मासिक धर्म में अनियमितता होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

शिविर में इस्तेमाल किए गए पैड को कागज में लपेटकर डस्टबिन में डालने, लंबे समय तक एक ही पैड का उपयोग नहीं करने तथा गंदे या खुले में रखे पैड का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही टाइट या गीले कपड़ों से बचने और पर्याप्त आराम करने के लिए भी छात्राओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल विनय जैन, सीमा कदम, पूर्व अध्यक्ष अनिल बाहेती, अध्यक्ष मनन सोनी, सचिव अनुज खंडेलवाल, परियोजना संयोजक ज्योति वालंजकर, तन्मय बजाज, साक्षी बजाज, प्रिंस जिंदल, काव्यांश जोशी, प्रियांश काकानी, गीता मेहरा, प्रतिभा मंडलोई, वंदना कनौजे, कामिनी भगल, वंदना मालवीय, मीनू पटेल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को विशेष प्रकार के पौधे भी वितरित किए गए, जिससे स्वास्थ्य जागरूकता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के सिंगाड़ तलाई में भवानी संगठन द्वारा स्थापित माता रानी के पंडाल में उमड़ रही भीड़
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के इस युवक को आपने कुछ इस अंदाज में हमेशा देखा होगा..!
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में गुलाब बाबा मित्र मंडल की महारानी का आगमन, दादाजी वार्ड में भक्तिमय माहौल
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में शिवशक्ति ग्रुप की अनूठी झांकी, मां सरस्वती के स्वरूप में विराजमान माता रानी
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में 15 अक्टूबर को RSS का युवा पथ संचलन, तैयारियों के तहत निकला घोष संचलन..
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के देशगांव में धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि उत्सव, माता की भक्ति में झूम रहे श्रद्धालु
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : भैंस का कटड़ा चोरी कर काटने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हुआ एक्सीडेंट…
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : पत्रकार ने अंडरगारमेंट के पैसे मांगे! ठेकेदार का आरोप—नहीं दिए तो फर्जी की रिपोर्टिंग
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा: बड़ा कब्रिस्तान कमेटी का गठन, जब्बार चौहान बने नए अध्यक्ष…
October 14, 2026