लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

Hassan Nasrallah: मिल गया हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह का शव, शरीर पर हमले का निशान नहीं; फिर कैसे हुई मौत?

Hassan Nasrallah सूत्रों ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि हिजबुल्लाह के प्रमुख नसरल्लाह के मारे जाने के बाद अब उसकी लाश भी बरामद कर ली गई है। हालांकि उसके शरीर में सीधे हमले का कोई निशान नहीं पाया गया है। वहीं इससे पहले बताया जा रहा था कि हमले में उसकी लाश के चीथड़े उड़ गए थे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

एजेंसी, काहिरा। इजरायल के हवाई हमले में मारे जाने के बाद हिजबुल्ला चीफ हसन नसरुल्लाह का शव बरामद कर लिया गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक चिकित्सा और एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से इसकी जानकारी दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले बताया जा रहा था कि हमले में नसरल्लाह के शव के चीथड़े उड़ गए हैं और केवल उसकी अंगूठी मिली है। अंगूठी से ही उसके मारे जाने की पुष्टि का दावा किया जा रहा था। हालांकि, अब सूत्रों ने बताया है कि उसका शव बरामद कर लिया गया है

पूरी तरह सुरक्षित है शव

सूत्रों ने एजेंसी को बताया कि रविवार को हिजबुल्लाह नेता सैयद हसन नसरल्लाह का शव बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में इजरायली हवाई हमले के स्थल से बरामद किया गया है और शव पूरी तरह सुरक्षित है।

हालांकि शनिवार को हिजबुल्लाह द्वारा नसरल्लाह की मौत की पुष्टि करने वाले बयान में यह नहीं बताया गया कि उसकी हत्या कैसे की गई और न ही यह बताया गया कि उसका अंतिम संस्कार कब किया जाएगा। सूत्रों ने एजेंसी से कहा है कि उसके शरीर पर कोई सीधा घाव नहीं था और ऐसा प्रतीत होता है कि मौत का कारण विस्फोट के बल से लगी गंभीर चोट थी।

 

जारी हैं इजरायल के हमले

वहीं, एएफपी के अनुसार इजरायली सेना ने रविवार को कहा है कि वह लेबनान में हिजबुल्लाह के हथियारों के ठिकाने और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाकर नए हमले कर रही है। सेना ने एक बयान में कहा, ‘पिछले कुछ घंटों में, आईडीएफ (सैन्य) लड़ाकू विमानों ने लेबनान में हिजबुल्लाह के आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिसमें इजरायली क्षेत्र, हथियार भंडारण सुविधाओं और आतंकवादी बुनियादी ढांचे के ठिकानों की ओर निर्देशित लॉन्चर शामिल हैं।’

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

देश
नेतन्याहू की सख्ती के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान, ख्वाजा आसिफ ने हटाए विवादित पोस्ट
April 10, 2026
देश
पाकिस्तान में तीन नेताओं को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग, जानिए कौन है तीसरा नाम
April 10, 2026
देश
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को मिला नया कार्यकाल, राष्ट्रपति ने किया मनोनयन
April 10, 2026
देश
पाकिस्तान में होने वाली वार्ता से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, पूर्व व्हाइट हाउस अधिकारी की चेतावनी
April 10, 2026
देश
इजरायल की सख्त चेतावनी के बाद बदले सुर, पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का यू-टर्न
April 10, 2026
देश
होर्मुज विवाद के बीच नई बहस: ‘भारत भी अंडमान में टोल लगाए’—दिग्गज निवेशक की सलाह
April 9, 2026
देश
पश्चिमी यूपी में सियासी हलचल तेज: अखिलेश की चाल के जवाब में मैदान में उतरेंगे योगी और जयंत
April 9, 2026
देश
होर्मुज में एक्टिव हुआ पश्चिमी देशों का प्लान-बी, फ्रांस की अगुवाई में 15 देश संभालेंगे समुद्री ट्रैफिक
April 9, 2026
देश
कोहली का नाम सुनते ही भड़के Babar Azam, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार को लगाई फटकार
April 9, 2026
देश
750 रुपये मैच फीस पर मचा बवाल: BCB चीफ Tamim Iqbal ने तुरंत बढ़ाई खिलाड़ियों की सैलरी
April 9, 2026