लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ओंकारेश्वर से गूंजा हर-हर महादेव, हजारों कांवड़ियों के साथ निकली जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर से शनिवार को हजारों कांवड़ियों के साथ भव्य जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। मां नर्मदा के पावन तट पर सुबह से ही हर घाट भगवामय नजर आया। भगवा वस्त्र धारण किए बड़ी संख्या में कांवड़िए नर्मदा जल भरकर यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा प्रारंभ होने से पहले ओंकारेश्वर के गणेश नगर बस स्टैंड पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। सबसे पहले महादेवगढ़ मंदिर के पुजारी पंडित अश्विन खेड़े ने श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ कराया। इसके बाद विधि-विधान से भगवा ध्वज का पूजन किया गया।

कार्यक्रम में संत एवं ब्राह्मण पूजन भी हुआ। षट्दर्शन मंडल ओंकारेश्वर से श्री मंगलदास जी महाराज, महंत श्री रामदास जी महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी श्री श्याम चेतन पुरी जी महाराज सहित संतों ने कांवड़ियों को आशीर्वचन देकर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद कांवड़ यात्रा में शामिल विभिन्न कांवड़ों का विधिवत पूजन किया गया। इस वर्ष यात्रा में एक लीटर से लेकर 11, 21, 51, 101, 151 और 501 लीटर तक नर्मदा जल की कांवड़ शामिल हैं। आकर्षक रूप से सजी इन कांवड़ों ने यात्रा के दौरान लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल ने कांवड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को राष्ट्र और धर्म के प्रति जागरूक होकर ऐसे धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ मां भारती को परम वैभव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने सभी कांवड़ियों से अपील की कि नर्मदा जल से भगवान महादेव का अभिषेक करने के बाद महादेवगढ़ मंदिर में चल रहे श्री हनुमत शक्ति जागरण महाअनुष्ठान में पहुंचकर हनुमान चालीसा पाठ में भी सहभागिता करें।

कांवड़ पूजन में यात्रा संयोजक चाहत सिंह तोमर, संकेत जोशी, कुश पालीवाल, विशाल पासी, मनीष पालीवाल, अजय पटेल, शुभम पटेल, अजय राजपूत, महिपाल सिंह, गोलू सिसोदिया, आनंद पटेल और जितेंद्र गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा में सबसे आगे भगवा ध्वज लेकर संदीप धोपे चल रहे हैं। खास बात यह रही कि इस कांवड़ यात्रा में छोटी उम्र के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा ओंकारेश्वर से प्रारंभ होकर शनिवार को ग्राम दौड़वा पहुंचेगी, जहां कांवड़िए रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद रविवार सुबह यात्रा खंडवा के लिए रवाना होगी।

मां नर्मदा के जयकारों, हर-हर महादेव और भगवा ध्वजों के साथ निकली यह कांवड़ यात्रा पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: जयस और गोंड महासभा ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: खेत में पानी देने निकले 15 वर्षीय किशोर की दो दिन बाद पेड़ पर लटकी मिली लाश..।
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा में कलेक्टर से मजदूर की गुहार—“साहब, जितना काम किया, उतना पैसा तो दिलवा दो!
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा जनसुनवाई में महिला की गुहार, मुख्यमंत्री से बोलीं—“साहब, हमारी समस्या का समाधान करो!
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा में पीड़ितों की कलेक्टर से गुहार – “साहब, हमारे मकान की समस्या सुलझाओ, हम जाएं तो जाएं कहां?
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: पुनासा बस स्टैंड पर बस ड्राइवर से मारपीट,लाड समाज ने SP को सौंपा ज्ञापन;कड़ी कार्रवाई की मांग
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: इमलीपुरा में इमामबाड़े की जमीन के बाहर पार्षद व सिटी मजिस्ट्रेट के बीच क्या हुई बातचीत? देखें
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा तीन पुलिया निर्माण को लेकर कलेक्टर एसपी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण ..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा के प्रशासन की तीन पुलिया से लेकर शिवाजी चौक इमलीपुरा तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा के वकीलों ने खोला मोर्चा.. देख क्या है पूरी कहानी…
October 13, 2026