हर घर तिरंगा अभियान: ग्राम लोहारी में विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली

खंडवा, 10 अगस्त 2026। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत खंडवा जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम लोहारी में विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में विद्यार्थियों की प्रभात फेरी और तिरंगा रैली आयोजित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था द्वारा गायत्री विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव की प्रमुख गलियों से भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। रैली गांव का भ्रमण करते हुए वापस स्कूल पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


